• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिये बांदा जेल तैयार, आज शाम तक पहुंचने की संभावना

Writer D by Writer D
05/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माफिया सरगना एवं मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी के लिये उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये है।

अंसारी को सोमवार को पंजाब की रोपड़ जेल से लाया जा रहा है। उसे बांदा जेल में लाने की जिम्मेदारी प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश के हवाले की गयी है। यूपी पुलिस का विशेष दस्ता मुख्तार को लाने के लिये पंजाब के लिये रवाना हो चुका है। बाहुबली बसपा विधायक के आज शाम तक बांदा जेल पहुंचने की संभावना है। पुलिस के जवानो के अलावा कमांडो का खास दस्ता अंसारी को सड़क मार्ग से लेकर आयेगा।

उधर जेल प्रशासन ने मुख्तार के लिये खास तैयारियां की हैं। जेल के मुख्य द्वार समेत अन्य स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। जेल के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है। जेल की चाहरदिवारी के बाहर बड़ी संख्या मे सुरक्षा बल तैनात किये गये है। ड्यूटी पर पहुंचने वाले जेल कर्मियों को भी जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।

बेकाबू हुआ कोरोना, देश में अब तक के सर्वाधिक एक लाख से ज्यादा नये मामले

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि मुख्तार के काफिले में पुलिस की करीब आठ गाड़ियों के अलावा वज्र वाहन भी लगाया गया है। मुख्तार को विशेष वाहन में लाया जायेगा। काफिले में एक बटालियन पीएसी और एंबुलेंस भी रहेगी।

गौरतलब है कि पंजाब के गृह विभाग ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुये उत्तर प्रदेश सरकार से कहा है कि वह मुख्तार अंसारी को आठ अप्रैल तक जेल से ले लें। यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) को लिखे पत्र में पंजाब सरकार ने अंसारी के स्थानांतरण के लिए उपयुक्त इंतजाम कराने को कहा है। चिट्ठी में कहा गया कि अंसारी को कई बीमारियां हैं और उसे ले जाने का प्रबंध करने के दौरान इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

सीएम योगी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से की अपील

अंसारी पर गैंगस्टर, हत्या की कोशिश, हत्या, धोखाधड़ी और साजिश के विभिन्न मामले यूपी में निरूद्ध है। वह जनवरी 2019 से कथित उगाही के मामले में पंजाब की जेल में बंद हैं।

Tags: Mukhtar Ansari
Previous Post

बेकाबू हुआ कोरोना, देश में अब तक के सर्वाधिक एक लाख से ज्यादा नये मामले

Next Post

राम सेतु के सेट पर कोरोना का हमला, 45 जूनियर आर्टिस्ट्स पॉजिटिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Next Post
ramsetu

राम सेतु के सेट पर कोरोना का हमला, 45 जूनियर आर्टिस्ट्स पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

Sushant Singh Rajput

Sushant Drug Case: मोस्ट वांटेड ड्रग सप्लायर KR लंदन में हाउस अरेस्ट

20/09/2022
Power demand

बिजली की मांग अगस्त में 5.65 प्रतिशत घटकर हुई 167.49 गीगावॉट

16/08/2020
unlock delhi

जिनका कार्ड नहीं बन पाया उन्हें भी फ्री राशन देगी दिल्ली सरकार : केजरीवाल

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version