• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैंक अफसरों ने ही की थी लॉकरों से जेवरात की चोरी, ब्रांच मैनेजर समेत 4 हिरासत में

Writer D by Writer D
08/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जनपद के सनसनीखेज ‘लॉकर चोरी कांड’ का पुलिस खुलासा कर दिया है। यह चोरियां सेन्ट्रल बैंक (Central Bank of India) की कराचीखाना शाखा के नौ लॉकरों (Lockers) में हुई थीं। पुलिस अफसरों ने शुक्रवार को बताया कि इसे बैंक मैनेजर, लॉकर इंचार्ज और लॉकर मेंटीनेंस करने वाली कंपनी के कर्मचारी ने मिल कर अंजाम दिया था। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। दो फरार आरोपितों और सोना खरीदने वाले दो लोगों की तलाश में दबिश जारी हैं।

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल और डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि बैंक लॉकरों से चोरी 9 दिसम्बर 2021 को की गई थी। उस वक्त सेन्ट्रल बैंक की इस शाखा के लंबे समय से उपयोग न हो रहे 29 लॉकर तोड़े जाने थे।

बैंक मैनेजर राम प्रसाद, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय ने इस प्रक्रिया के साथ ही लॉकर साफ करने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने गोदरेज के लिए स्थानीय तौर पर काम करने वाली कंपनी पैन कामर्शियल के कर्मचारी चन्द्रप्रकाश को भी अपने साथ मिला लिया। निर्धारित समय पर लॉकर तोड़ने के लिए चन्द्रप्रकाश अपने भाई रमेश और साथी राकेश व करनराज को भी ले आया।

पुलिस के मुताबिक उस दिन 20 लंबे समय से बंद पड़े लॉकरों के साथ इन सभी ने उपयोग हो रहे 9 अन्य लॉकर भी तोड़ डाले। इनमें रखे सोने-चांदी, हीरे के जेवरात उड़ा लिए। मामले का खुलासा 12 मार्च में तब हुआ जब लॉकर धारक मंजू भट्टाचार्य अपना लॉकर खोलने पहुंचीं। उनके सारे जेवर साफ किये जा चुके थे।

उन्होंने शिकायत की तो बैंक मैनेजर राम प्रसाद ने उन्हें डपट दिया। बमुश्किल 15 मार्च पुलिस में उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद  से 7 अप्रैल तक ऐसे नौ लोग सामने आए, जिनके लॉकर टूट चुके थे। सभी मामलों में करीब ढाई करोड़ के जेवर गायब हुए। मामला शासन तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच तेज की और पुलिस ने आनन फानन शुक्रवार को खुलासा कर दिया।

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि बैंक प्रबंधन की मदद से चोरी का षड्यंत्र रचा गया और पैन कामर्शियल कंपनी के कर्मचारी ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर लाकर से जेवर गायब किए। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags: central bank of indiacrime newskanpur newsup news
Previous Post

दो माह में प्रगति नहीं दिखी तो सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

Next Post

MLC चुनाव से पहले लखनऊ की सड़क पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

MLC चुनाव से पहले लखनऊ की सड़क पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

यह भी पढ़ें

cm yogi

सर्द रात में भी अयोध्या के विकास की जानकारी लेने निकले योगी

29/12/2023
Moradabad Riots

उप्र विधानसभा में पेश हुई मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट, 1980 में हुआ था दंगा

08/08/2023
voting

Nikay Chunav: वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी

24/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version