• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने दिया नये साल का तोहफा, टेस्ट टीम का बनाया उपकप्तान

Desk by Desk
01/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
रोहित शर्मा rohit sharma

रोहित शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के धुआंधार बल्लेबाज रोहित शर्मा को नए साल के पहले दिन ही बड़ी खुशखबरी मिली है। रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। रोहित शर्मा चोट की वजह से एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में नहीं खेले थे।

उम्मीद है 2021 में देश से असत्य नहीं बोलेंगे पीएम मोदी : कांग्रेस

दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद वो क्वारंटीन पीरियड खत्म कर टीम इंडिया से जुड़े। ऐसे सवाल खड़े किये जा रहे थे कि क्या रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट में मौका मिलेगा? लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें उपकप्तान बनाकर इन सभी अटकलों को खत्म कर दिया है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब रोहित शर्मा उनके सहयोग के लिए उपकप्तान बनाए गए हैं। बता दें दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की उपकप्तानी चेतेश्वर पुजारा संभाल रहे थे।

बीसीसीआई ने आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में कुछ अहम बदलाव किये

बता दें बीसीसीआई ने आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में कुछ अहम बदलाव किये हैं। चोटिल उमेश यादव की जगह टी नटराजन को टेस्ट टीम में मौका मिला है। वहीं मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में जोड़ा गया है।

सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी यूज की मिली अनुमति

भारत की आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन।

रोहित की एंट्री मतलब मयंक-हनुमा पर खतरा

रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के उपकप्तान बना दिये गये हैं तो ऐसे में अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की हो चुकी है। अब सवाल ये है कि पहले दो मैचों की प्लेइंग इलेवन में खेलने वाला एक बल्लेबाज बाहर बैठेगा। मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी दोनों एडिलेड और मेलबर्न में कुछ खास नहीं कर पाए। शुभमन गिल ने अपने डेब्यू टेस्ट में जलवा दिखाया। अब सवाल ये है कि रोहित शर्मा को किसकी जगह मौका मिलता है। वैसे सवाल ये भी है कि रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे या फिर उन्हें मिडिल ऑर्डर में मौका दिया जाएगा। इन सवालों के जवाब तो सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले ही मिलेंगे।

Tags: BCCIindia vs australiaRohit SharmaRohit Sharma vice captainsydney testबीसीसीआईभारत-ऑस्ट्रेलियारोहित शर्मारोहित शर्मा उपकप्तान
Previous Post

उम्मीद है 2021 में देश से असत्य नहीं बोलेंगे पीएम मोदी : कांग्रेस

Next Post

जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे शातिर तेज गेंदबाज : शोएब अख्तर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Main Slider

ब्रह्मोस को लेकर सवालों की बौछार, ‘काल’ और ‘तेजस्वन’ ने खींचा युवाओं का ध्यान

26/09/2026
Next Post
जसप्रीत बुमराह Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे शातिर तेज गेंदबाज : शोएब अख्तर

यह भी पढ़ें

bihar elections

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के तालमेल की हो सकती है घोषणा

17/09/2020

खुशखबरीः टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ने दिया दो जुड़वां बेटों को जन्म

02/11/2021
Jalandhar Police Station

मंदिरों के बाद अब पुलिस थानों में लागू हुआ ड्रेस कोड, जारी किया नोटिस

01/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version