• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटावा सफारी पार्क में ‘भोलू की मौत, मचा हडकंप

Writer D by Writer D
28/09/2023
in इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Etawah Safari Park

Etawah Safari Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। उत्तर प्रदेश की इटावा सफारी पार्क (Etawah Safari Park)  की भालू सफारी में गुरुवार की दोपहर नर भालू ‘भोलू’ की मौत हो गई। इटावा सफारी पार्क की निदेशक श्रीमती दीक्षा भंडारी ने नर भालू (Bear) की मौत की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी।

सफारी की निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह यह पाया गया कि भालू अपने आगे के पैरों से भी चलने में असमर्थ है और उसके शरीर पर पैरालिसिस का असर है। सफारी प्रशासन ने बताया है कि सघन इलाज व निगरानी के बावजूद इस भालू की आज दोपहर 12 बजे मृत्यु हो गयी। इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मौत का शिकार बना यह भालू 13 साल का था। नर भालू 6 मार्च 2017 को भगवान बिरसा मुण्डा बायोलॉजिकल पार्क, रांची, झारखण्ड से नबाव वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ लाया गया था। वहां से 3 अप्रैल 2017 को इटावा सफारी पार्क में लाया गया था। सफारी में आने के बाद यह भालू क्रोनिक हैपेटाइटिस एवं टीबी से ग्रसित पाया गया था। सितम्बर 2017 में टीबी की जांच में पुन: पॉजीटिव पाया गया, लगातार इलाज किया जाता रहा। कल 27 सितम्बर को भालू के पिछले पैरों से खड़े हो पाने की समस्या देखी गयी जिसका इलाज सफारी पार्क के पशु चिकित्सकों ने शुरु किया। इसकी सतत निगरानी भी रखी गयी।

सफारी (Etawah Safari Park)  में 8 जुलाई से लेकर अब तक 10 वन्यजीवों की मौत हो चुकी है इनमें शावक, तेंदुआ, भालू व चीतल शामिल हैंं।

विद्युत व्यवस्था में परीक्षण खण्ड का अत्यधिक महत्व: आशीष गोयल

यहां इटावा सफारी पार्क (Etawah Safari Park)  में भालू सफारी भी बनाई गई है। इसमें रखे जााने के लिए शुरुआती दौर में चार भालू लाए गए थे लेकिन सफारी को पर्यटकों केलिए खोले जाने से पहले ही इनमें से एक नर भालू शंकर की मौत 24 दिसम्बर 2017 को हो गई थी।

इसके बाद जब 25 नवम्बर 2019 में सफारी (Etawah Safari Park) को पर्यटकों के दीदार के लिए खोला गया तो पर्यटकों को भालू सफारी में तीन भालुओं के दीदार कराए गए। यह सिलसिला पिछले महीने तक चलता रहा लेकिन 12 अगस्त को मादा भालू कुनी की मौत हो गई। अब इटावा सफारी पार्क में सिर्फ एक भालू कालिया बचा है और भालू सफारी इसी के भरोसे चलेगी।

Tags: Etawah newsEtawah safari parkup news
Previous Post

विद्युत व्यवस्था में परीक्षण खण्ड का अत्यधिक महत्व: आशीष गोयल

Next Post

निर्दयी मां ने पहले बेटी का काटा गला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘माता-पिता व गुरु के आशीर्वाद और सरकार की निष्पक्षता से साकार हुए सपने’

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में मेहनत को मिला मुकाम, लगनशील अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Next Post
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

निर्दयी मां ने पहले बेटी का काटा गला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

यह भी पढ़ें

भारत के खिलाफ ड्रैगन का नया पैंतरा, चीन बोला- हम नेपाल को अपने बराबर मानते हैं

01/08/2020
cm yogi

कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय : योगी आदित्यनाथ

28/08/2025
Idea Vodafone

ट्राई ने दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया तरजीही प्लान के लिए जारी किया कारण बताओ नोटिस

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version