• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2017 से पहले सपाई खा जाते थे राहत का पैसा : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/09/2026
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर पूर्ववर्ती सपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बाढ़ पीड़ितों को जितनी राहत सामग्री और सुविधाएं मिल रही हैं, उतनी 2017 से पहले नहीं मिलती थीं। उस समय बच्चों के पास न दूध होता था और न गर्म भोजन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा राहत निधि से जो पैसा भेजा, उससे आज पीड़ितों को ये सभी सुविधाएं मिल रही हैं। 2017 से पहले यही पैसा और राहत सामग्री सपाई खा जाते थे। अच्छी सरकार आती है तो अच्छी योजनाएं लाती है और लूट पर रोक लगाती है।

 

बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। उन्होंने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी राहत कार्यों में जुटे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 10 साल पहले प्रदेश के 40 से 45 जिले बाढ़ से प्रभावित होते थे, जबकि इस बार केवल 14 जिलों में पानी आया है। वरुणा नदी में हर वर्ष जलभराव की समस्या आती है, लेकिन बाढ़ नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों के परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं।

 

योगी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वाराणसी में हुए विकास कार्यों का परिणाम आज सामने है। काशी अब नई काशी बन गई है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, घाटों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ बाढ़ नियंत्रण के लिए भी प्रभावी काम हुआ है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से 567 परिवार प्रभावित हुए हैं। आपदा राहत निधि से पीड़ित परिवारों को खानपान समेत दैनिक जरूरत की 36 वस्तुओं वाली राहत सामग्री दी जा रही है। जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में रखा जाएगा। बाढ़ के बाद बीमारी न फैले, इसके लिए मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। आपदा से किसी की मृत्यु होने पर परिवार को चार लाख रुपये की सहायता मिलेगी। मकान क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ित परिवार के लिए दूसरे आवास की व्यवस्था की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावितों की राहत से लेकर पुनर्वास तक हर स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी पीड़ित परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Tags: cm yogi
Previous Post

पंजाब में नौकरियों का पिटारा खुला, कैबिनेट ने 132 पदों को दी मंजूरी

Next Post

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी ने दी ₹97 करोड़ की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
1098 Child Helpline
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली और रफ्तार, 18 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण

05/09/2026
Invitation to Taiwanese tech companies to invest in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने ताइवान की टेक कंपनियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

05/09/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी ने दी ₹97 करोड़ की सौगात

यह भी पढ़ें

Jitiya Vrat

आज रखा जाएगा जितिया व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

14/09/2025
CBSE

CBSE 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

08/02/2023
shot

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version