• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेत में मिली पांच बच्चों की मां की सिर कटी लाश, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Dead Body

dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी में शुक्रवार सुबह एक सनसीखेज वारदात हो गई। यहां पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या कर दी गई। जंगल में उसकी गर्दन कटी लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और क्राइम ब्रांच की टीम ने फॉरेंसिक की मदद से घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी गांव निवासी मृतका के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर खेड़ी निवासी मिश्री लाल की पत्नी सीमा (35) गुरुवार की शाम चार बजे अपने मायके से आई थी। पति के अनुसार रात 10 बजे वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो एक खेत में सीमा की गला कटी लाश पड़ी मिली।

इसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष बीनू चौधरी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हॉस्पिटल कैंपस में मिली 11 मानव खोपड़ियां और 56 भ्रूण की हड्डियां

सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतका के पति ने पड़ोसी गांव निवासी ग्रामीण पर सीमा की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सीमा के आरोपी के साथ अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतक महिला पांच बच्चों की मां थी। इनमें एक बेटा और चार बेटी हैं। सबसे बड़ा बेटा है, जिसकी उम्र 14 वर्ष है, जबकि सबसे छोटी बच्ची की उम्र मात्र दो साल है। सीमा की हत्या के बाद उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags: crime newsmurderSaharanpur newsup news
Previous Post

शादी के बाद विक्की -कैट ने सेलिब्रेट की अपनी पहली लोहड़ी, शेयर की प्यारी तस्वीरें

Next Post

ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिवंगत पत्रकार कमाल खान को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
आगरा

‘यूपी राइज 2026’: इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर में कल्याण मंडपम का करेंगे लोकार्पण

15/09/2026
Next Post

ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिवंगत पत्रकार कमाल खान को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

22/07/2023
share-market

शेयर बाजार गिरावट के चलते आज मिली राहत

08/03/2022
Reciprocal Tariffs

ट्रंप का एक और चौकाने वाला ऐलान, भारत पर भी लगाए टैरिफ

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version