• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंदमूल फल खाने के फायदे, जानें वजन घटाने से लेकर बालों को काला करने के लाभ

शरीर में आयरन की कमी रहती है तो आपको कंदमूल फल खाना चाहिए।

Desk by Desk
28/09/2021
in ख़ास खबर, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कंदमूल को कई जगहों पर रामफल भी कहा जाता है। इसके पीछे कहानी है कि भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान इसे ही खाया था। बता दें कि,ये एक जंगली फल है जिसे लोग अपने खेतों में लगाते तो नहीं है, पर कहीं-कहीं इसका पेड़ अपने आप ही उग आता है। पर इस जंगली फल में कई ऐसे आयुर्वेदिक लाभ छिपे हैं जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। कंदमूल फल खाने के फायदे की बात करें, तो ये विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और कुछ फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं। इसे वे लोग ज्यादा खाते हैं जिन्हें जोड़ों में दर्द व गठिया जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बू्स्टर फल भी है जिसे आप सर्दी-जुकाम में भी खा सकते हैं। इसी तरह कंदमूल फल खाने के फायदे कई हैं।

आइए आपको बताते हैं इनके बारे में विस्तार से कि कंदमूल फल खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

वजन घटाने में मददगार

कंदमूल फल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिसकी वजह से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये दोनों ही चीजें वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को सक्रिय रखने में मदद करता है। इससे फैट आसानी से पचता है और वजन तेजी से घटाया जा सकता है। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं या फिर दिन और रात कभी भी। साथ ही इसकी कैलोरी भी कम होती है इसलिए ये हर से वेट लॉस के लिए फायदेमंद है।

बालों के लिए फायदेमंद

कंदमूल फल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं उन लोगों के लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद है। दरअसल, कंदमूल फल में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि सफेद बालों को काला करने में मददगार है। इसके अलावा इसका विटामिन सी बालों को मजबूत बनाने के साथ स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही जिन लोगों में आयरन की कमी से बाल झड़ रहे हैं उनके बालों को भी ये झड़ने से रोकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

कंदमूल फल हृदय संबंधी समस्याओं के विकास के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। फल में विटामिन सी होता है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। साथ ही ये ब्लड वेसेल्स को भी हेल्दी रखता है और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में ब्लड वेसेल्स को फैलाने और ब्लड सर्कुलेशन को आरामदायक बनाने में मदद करता है।

विटामिन बी6 से भरपूर है

कंदमूल फल में विटामिन बी6 होता है जो कि शरीर में फैट के पाचन को सही रखने में मदद करता है।  इस तरह ये शरीर में फैट के बढ़ने से होने वाली बीमारियों जैसे कि मोटापा और दिल की बीमारियों से बचाता है। साथ ही ये विटामिन किडनी में पथरी की समस्या को भी रोकता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उनमें हीमोग्लोबिन की कमी भी पाई जाती है। ऐसे में आयरन से भरपूर कंदमूल फल खाने से शरीर मे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है और हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह ये कोशिकाओं को हेल्दी रख कर शरीर में ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा आयरन की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है जिसे भी इसके सेवन से कम किया जा सकता है।

कंद मूल फल से आप दूध, मेवा और दालचीनी मिला कर एक स्मूदी तैयार कर सकते हैं और इसे हफ्ते में तीन बार पी सकते हैं। ये एक वेट लॉस ड्रिंक की तरह काम करेगा। साथ ही आप कंद मूल फल की सब्जी बना कर या फिर भजिया बन कर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप वेट लॉस के लिए इसे उबाल कर और अपने सलाद में शामिल करके भी खा सकते हैं। साथ ही, इसे उबाल कर और नमक मिला कर खाने से भी शरीर को सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी परेशानियों से भी बचाया जा सकता है। तो, अगर आपने कभी भी कंदमूल फल नहीं खाया है तो, आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

Tags: Healthkandmool phalRam
Previous Post

नहाए खाए के साथ शुरू हुआ जितिया व्रत, यहां पढ़ें व्रत कथा और व्रत से जुड़ी खास बातें

Next Post

नवरात्रि गाने में किंजल और विशाल की केमिस्ट्री बहुत ख़ास है ‘, निर्देशक नवरोज़ प्रासला

Desk

Desk

Related Posts

teeth
फैशन/शैली

दांतों के पीलेपन को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

13/06/2026
black tea
फैशन/शैली

स्ट्रेस से राहत दिलाएगी ये खास चाय, आज ही डाइट में करें शामिल

11/06/2026
Body Polishing
Main Slider

त्वचा पर चाहिए फूलों-सा निखार तो करें बॉडी पोलिशिंग, मगर इन बातों का रखे ध्यान

04/06/2026
Kadai Paneer
Main Slider

घर पर ही बनाए रेस्तरां जैसा कड़ाही पनीर, जानें इसको बनाने का तरीका

04/06/2026
Main Slider

इन टिप्स की मदद से कर सकेंगे बेड के लिए परफेक्ट चादर का चुनाव

04/06/2026
Next Post

नवरात्रि गाने में किंजल और विशाल की केमिस्ट्री बहुत ख़ास है ', निर्देशक नवरोज़ प्रासला

यह भी पढ़ें

राकेश टिकैत Rakesh Tikait

सरकार समस्या का हल निकले, हम बातचीत के लिए तैयार हैं : टिकैत

01/02/2021
Chaitra Navratri

नवरात्रि में नौ देवियों का स्वरूप और उपासना करने से क्या-क्या मिलता है वरदान

12/10/2020
जर्जर छात्रावास की छत ढही

राजस्थान : जर्जर छात्रावास की छत ढही, चार बच्चे दबे, एक की मौत

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version