• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल उपचुनाव: तीन विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, BJP-TMC की अग्निपरीक्षा आज

Writer D by Writer D
30/09/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bengal by-elections

Bengal by-elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर, शमशेरगंज तथा जंगीपुर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

इस सभी सीटों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शाम साढ़े छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। भवानीपुर में 98 मतदान केंद्रों में 287 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 269 मुख्य बूथ हैं। प्रत्येक बूथ के बाहर 200 मीटर के क्षेत्र तक धारा 144 लागू कर दी गई है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,06,456 मतदाता हैं। इनमें से 95,209 पुरुष और 95,209 महिला मतदाता हैं।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर किस्मत आजमा रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रियंका टिबरीवाल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से श्रीजीव विश्वास भाग्य आजमा रहे हैं।

भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें से 13 बूथों को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है।

मेघालय में बस नदी में गिरी, 6 यात्रियों की मौत

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। हाल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अर्धसैनिक बलों की 20 और कंपनियां बढ़ा दी है। भवानीपुर में अब अर्धसैनिक बलों की 35 कंपनियों के जवान गश्त कर रहे हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं और 141 वाहनों को तैनात किया गया हैं। सखावत मेमोरियल स्कूल में दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।

कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार शहर की सुरक्षा को लेकर सख्त है। यहां बुधवार से अतिरिक्त बलों को तैनात कर दिया गया है। केंद्रीय बलों के साथ, कोलकाता पुलिस आज भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में चौकसी बरत रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त रैंक के पांच अधिकारियों 14 उपायुक्तों और 14 सहायक आयुक्तों को भवानीपुर की सुरक्षा लिए तैनात किया गया है।

वहीं नौ स्ट्राइकिंग फोर्स, 13 क्यूआरटी वैन, नौ फ्लाइंग स्क्वॉड और आरएएफ को तैयार किया गया हैं। आरएएफ में महिला अधिकारी भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों के जवान नदी पर लगातार गश्त कर रहे हैं। पुलिस 38 जगहों पर तलाशी ले रही है। आज सुबह साढ़े पांच बजे से 100 ट्रैफिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। केवल भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में सात नाका तलाश केंद्र स्थापित किये गये हैं। वहीं किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटन के लिए बाइक पुलिस की टीमें तैनात की गयी हैं।

रेप केस में BSP सांसद अतुल राय को क्लीन चिट देने वाले फरार CO बघेल गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि भवानीपुर के अधिकांश वार्डों में बुधवार को दिनभर बारिश हुई थी। ऐसे में चुनाव आयोग ने आपदा से निपटने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए हैं। ईवीएम को पानी में भीगने से बचाने के लिए पारदर्शी पॉलीथिन बैग उपलब्ध कराए गए हैं। हर चुनाव कार्यकर्ता को रेनकोट उपलब्ध कराया गया है।

वहीं पुलिसकर्मियों को बारिश से खुद को बचाने के लिए छाता और रेनकोट साथ रखने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग और नागरिक सुरक्षा विभाग ने दो नावों की व्यवस्था की है, जिनका उपयोग जल स्तर तीन फीट से ऊपर पहुंचने की स्थिति में किया जाएगा।

Tags: Bengal by-electionsBengal by-elections newsBengal by-elections updatesBengal NewsbjpNational newsTMC
Previous Post

मेघालय में बस नदी में गिरी, 6 यात्रियों की मौत

Next Post

दिल्ली शिक्षा निदेशालय का ऐलान, बिना वैक्सीनेशन के स्कूलों में नहीं होगी एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

19/09/2026
Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Next Post

दिल्ली शिक्षा निदेशालय का ऐलान, बिना वैक्सीनेशन के स्कूलों में नहीं होगी एंट्री

यह भी पढ़ें

mutual fund

म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले कर लें टैक्स का आकलन

19/10/2020
gangster surrender

कुख्यात इनामी गैंगस्टर अनीश पाशू और उसके बेटे ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

23/12/2020
Nagar Nigam Gorakhpur

अनुशासनहीनता के चलते नगर निगम गोरखपुर के अधिशासी अभियन्ता निलंबित

14/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version