• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग का खिताब बेंगलुरू एफसी ने किया अपने नाम

PJ by PJ
13/05/2022
in खेल
0
Bengaluru FC

Bengaluru FC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केरला ब्लास्टर्स एफसी (Kerala Blasters FC) के खिलाफ खिताबी मुकाबले में गोलरहित ड्रॉ खेलते हुए बेंगलुरू एफसी (Bengaluru FC) ने गुरुवार को रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (RFDL) के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया। इस मैच का परिणाम इस बात का सबूत है कि दोनों टीमें दमखम के लिहाज से बराबर हैं और सही मायने में नेक्स्ट जेन कप में खेलने की हकदार हैं। अब दोनों टीमें इस साल के अंत में ब्रिटेन में होने वाले नेक्स्ट जेन कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बेंगलुरू एफसी (Bengaluru FC) को लीग ताज हासिल करने के लिए केरल के खिलाफ हार से बचना था, और यहां खचाखच भरे बेनॉलिम मैदान पर 90 मिनट से अधिक समय तक ब्लूज़ नाम से मशहूर इस टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को रोके रखने में कामयाबी हासिल की।

केरला ब्लास्टर्स एफसी (Kerala Blasters FC) ने अपने सात मैचों का सफर 16 अंकों के साथ समाप्त किया। बेंगलुरू एफसी (Bengaluru FC) ने इस लीग में 19 अंकों के साथ सफर समाप्त किया और एकमात्र नाबाद टीम रही।

बेंगलुरू एफसी (Bengaluru FC) के कोच नौशाद मूसा ने मैच के बाद कहा, मैं इस अद्भुत मंच के लिए रिलायंस को धन्यवाद देना चाहता हूं। सभी टीमें बहुत प्रतिस्पर्धी थीं। इस टूर्नामेंट ने वास्तव में हमें खिलाड़ियों के स्तर को समझने के लिए कुछ प्रतिस्पर्धी खेल हासिल करने में मदद की। यह कोचों के लिए भी एक अच्छा मंच है।

मूसा ने आगे कहा, मैं केरला टीम को बधाई देना चाहता हूं। यह टीम शानदार खेली। निश्चित तौर पर वे सर्वश्रेष्ठ टीम थे। मेरे लड़के जिस तरह पूरे टूर्नामेंट में खेले, उस पर मुझे उन पर गर्व है।

इयान : पोलार्ड अगले साल ‘MI’ के लिए आएंगे खेलते नजर

बेंगलुरू एफसी (Bengaluru FC) के कप्तान नामग्याल भूटिया ने कहा, यह दो साल बाद हमारी पहली ट्रॉफी है। मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं। इस टूर्नामेंट ने हमें एक इकाई के रूप में विकसित करने में मदद की है। हम नेक्स्ट जेन कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम करने की कोशिश करेंगे अच्छा वहां भी।

केरला ब्लास्टर्स एफसी (Kerala Blasters FC)  के कोच टोमाज टचोर्ज़ ने अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी टीम की प्रशंसा की, साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि आरएफडीएल जैसे टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को खेल का अधिक समय मिलता है।

पोलिश कोच ने कहा, हम बहुत अच्छा खेले। प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहे, और बहुत सारे मौके बनाए। हम सर्वश्रेष्ठ टीम थे और हमारे पास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। बेंगलुरु भी एक अच्छी टीम है। इस तरह के टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए अधिक गेम टाइम पाने में मदद करते हैं।

बेंगलुरू एफसी के स्ट्राइकर राहुल राजू ने अपने नाम सात मैचों में सात गोल किए। सबसे अधिक गोल करने के लिए गोल्डन बूट पुरस्कार उनको मिला। जबकि मिडफील्डर बेकी ओरम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए गोल्डन बॉल पुरस्कार दिया गया। केरल के सचिन सुरेश ने छह साफ बचाव के साथ गोल्डन ग्लव्स पुरस्कार जीता।

चेतन सकारिया बोले- बटलर का विकेट लेना मेरे लिए बड़ी बात

Tags: bengaluru fcKerala Blasters FCRFDLSport newssport news 2022sport news 2022 updatesport news update
Previous Post

SWN हॉकी चैंपियनशिप 2022 में ओडिशा और केरल ने दर्ज की बड़ी जीत

Next Post

कल से शुरू होगा ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में होगी कार्रवाई

PJ

PJ

Related Posts

South Africa won the ICC trophy after 27 years
खेल

साउथ अफ्रीका ने WTC जीतकर रचा इतिहास… 27 साल का सूखा हुआ समाप्त

14/06/2025
Gautam Gambhir
खेल

गौतम गंभीर के करीबी पर आयी बड़ी मुसीबत, इंग्लैंड दौरे से वापस भारत लौटे हेड कोच

13/06/2025
Nicholas Pooran
खेल

विस्फोटक बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 29 वर्ष की उम्र में ले लिया संन्यास

10/06/2025
Virat Kohli
खेल

बेंगलुरु भगदड़ मामले में विराट कोहली के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज

06/06/2025
FIR against RCB in stampede case
Main Slider

RCB के खिलाफ FIR, स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 फैन्स की गई थी जान

05/06/2025
Next Post
Gyanvapi case

कल से शुरू होगा ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

सीएम तीरथ पहुंचे टिहरी, कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

31/05/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने 129 सहायक अध्यापकों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

06/09/2023
Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं घर पर पड़ी ये चीजें, हटाकर दूर करें अपना दुर्भाग्य

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version