• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की जनता से किए वादे पूरा नहीं कर जनता को धोखा दिया : उमा

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
उमा भारती

उमा भारती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए आज कहा कि उनके द्वारा कभी नहीं पूरे होने वाले वादे किए गए, जिसके चलते उनकी सरकार गिर गयी।

सुश्री भारती यहां ग्वालियर विधानसभा उपचुनाव से पार्टी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के पक्ष में हजीरा स्थित इंटक मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी और श्री कमलनाथ मुख्यमंत्री बने, लेकिन उस सरकार ने ऐसे वादे कर दिए, जो कभी पूरे नहीं हो पाते और फिर कांग्रेस ने ही उनकी सरकार गिरा, लेकिन वह आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस की सीटें ग्वालियर-चंबल से ज्यादा आईं, लेकिन उन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि श्री सिंधिया ने अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की परंपरा का पालन किया और ऐसी सरकार को हटा दिया, जिसने प्रदेश की जनता से किए वादे पूरा नहीं कर जनता को धोखा दिया था।

गर्भवती युवती को घरवालों को छोड़ा बेसहारा, तो पिता बनकर दारोगा ने कराई शादी

सुश्री भारती ने सभा में पार्टी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा का लोगों में विश्वास है और शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री हैं। कोरोना संक्रमण से निपटने की चुनौती है और अब श्री तोमर के जीतने से मुख्यमंत्री श्री चौहान हाथ और मजबूत होंगे।

इस अवसर पर विधायक अजय विश्नोई, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, वेदप्रकाश शर्मा, प्रीतम लोधी,

कमलापत आर्य, मानसिंह राजपूत, अरुण तोमर, अशोक शर्मा, अरुण कुलश्रेष्ठ, राकेश माहौर मंडल अध्यक्ष

ओमप्रकाश शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दारा सिंह सेंगर आदि मौजूद थे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

नेहा कक्कड़ को संगीत सेरेमनी में रोहनप्रीत ने किया किस

Next Post

करीना कपूर और सोनम की ‘वीरे दी वेडिंग’ का बनेगा सीक्वल

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Veere Di Wedding Sequel

करीना कपूर और सोनम की 'वीरे दी वेडिंग' का बनेगा सीक्वल

यह भी पढ़ें

Sapna Chaudhary once again created panic on social media

सपना चौधरी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

31/05/2021
Liquor

पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

01/04/2024
lips

फटे होंठों को बनाए कोमल, आज़माएँ ये उपाय

18/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version