• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय जनता पार्टी अपना वादा पूरा करने वाली पार्टी है : शिवराज

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश की माताओं-बहनों के साथ छलकपट किया है।

श्री चौहान आज यहां जिले की बड़ा मल्हरा विधानसभा के बक्सवाहा, सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ एवं सांची विधानसभा के देवनगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने माताओं और बहनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को ही बंद कर दिया। संबल योजना के जरिए गरीब माताओं-बहनों को भाजपा सरकार ने मदद देने का काम शुरू किया था, तो कांग्रेस सरकार ने संबल योजना को बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटियों की पढ़ाई-लिखाई के लिए व्यवस्था की थी तो कमलनाथ सरकार को यह भी रास नहीं आई और उन्होंने इस योजना को भी बंद कर दिया। हम कन्यादान योजना के जरिए गरीब बेटियों की शादी करवाते थे तो इन्होंने राशि बढ़ाकर 51 हजार तो कर दी, लेकिन एक भी बेटी को आज तक यह राशि नहीं मिली। लेकिन अब फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मामा मुख्यमंत्री है, इसलिए माताएं-बहनें और बेटियां चिंता न करें। उनकी पढ़ाई-लिखाई, शादी की जिम्मेदारी भाजपा सरकार उठाएगी।

अयोध्या की रामलीला का मंचन आरंभ, दूरदर्शन के प्रसारण से घर घर पहुंचे श्रीराम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी और श्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव-2018 में प्रदेश के किसानों को वचन दिया था कि सरकार में आते ही 10 दिनों के अंदर उनका 2 लाख रूपए तक का कर्जमाफ कर दिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री ही बदल दूंगा। 55 हजार करोड़ रूपए की कर्जमाफी होनी थी, लेकिन वह धीर-धीरे 6 हजार करोड़ रूपए पर आ गए। कांग्रेस सरकार ने गेहूं, धान, बाजरा, सोयाबीन, सरसों, मूंग, मक्का सहित अन्य फसलों पर बोनस देने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी किसान को बोनस नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऋण फसल योजना लाने का वादा किया था, लेकिन आज तक नहीं आई। बिना कर्ज लिए खेती करने वाले किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने का वचन भी दिया था, लेकिन एक किसान को नहीं जोड़ा। बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रूपए भत्ता देने, बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रूपए देने सहित सैकड़ों वचन अपने वचन-पत्र में दिए थे, लेकिन कोई भी वचन पूरा नहीं किया। अब फिर से प्रदेश की जनता के साथ छलावा करने के लिए नया वचन-पत्र लेकर आए हैं।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर के हेलिकॉप्टर का पंखा तार से टकरा कर टूटा, बाल बाल बचे

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना वादा पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा कांग्रेस की तरह झूठे वचन नहीं देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा-370 हटाने का वादा किया था, उसे निभाया। राममंदिर निर्माण का वादा किया था उसका काम शुरू हो चुका है। तीन तलाक को समाप्त करने का वादा किया था, उसे भी समाप्त किया है। किसानों को सम्मान निधि देने का वादा किया था उसे भी शुरू कर दिया है।

इस दौरान भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार, सांसद राजबहादुर सिंह, वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, उपचुनाव अभियान समिति के संयोजक एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटिक सहित बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित चौपाल में सांसद ने वितरित किया साबुन एवं सेनेटाइजर

Next Post

अज्ञात बंदूकधारियों ने 12 लोगों का किया अपहरण, आठ के शव बरामद

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
इराक में अपहरण

अज्ञात बंदूकधारियों ने 12 लोगों का किया अपहरण, आठ के शव बरामद

यह भी पढ़ें

superintending engineer arrested taking bribe

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित

13/05/2025
Dead Body

संदिग्ध हालात में गायब युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली

30/12/2021
summer fashion

गर्मियों में भी दिखेंगे स्टाइलिश, पहने यह ड्रेस

18/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version