• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिग बी की होने वाली है सर्जरी, ब्लॉग के जरिये दी जानकारी

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। कभी ट्विटर तो कभी ब्लॉग के जरिए एक्टर अपने फैन्स से लगातार बातचीत भी करते हैं और कई मौकों पर अपनी जिंदगी के किस्से भी शेयर करते दिख जाते हैं। लेकिन इस बार एक्टर के नए ब्लॉग ने सभी को बड़ा झटका दिया है। ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि मेडिकल कंडीशन की वजह से उनकी एक सर्जरी होने वाली है।

एक्टर ने शनिवार रात 10.16 मिनट (27 फरवरी) पर एक पोस्ट लिखा। पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपने तमाम फैन्स को हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने लिखा- मेडिकल कंडीशन…सर्जरी…ज्यादा कुछ नहीं लिख सकता।

अमिताभ का इतना लिखना ही फैन्स की दिल की धड़कनों को बढ़ाने वाला साबित हुआ। सभी को यही डर सता रहा है कि आखिर अमिताभ बच्चन को अचानक क्या हो गया है? ऐसी कौन सी मेडिकल कंडीशन आ पड़ी है कि एक्टर को सर्जरी करवानी पड़ रही है? सोशल मीडिया पर जरूर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी इस बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।

रविदास जयंती के जुलूस में आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

वैसे अपने ब्लॉग के अलावा अमिताभ बच्चन ने दस घंटे पहले इंस्टाग्राम पर भी अपनी एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने सिर्फ कई सारे प्रश्न चिन्ह बनाए थे। अब उनका इस अंदाज में लिखना भी फैन्स की बेचैनी को बढ़ा रहा है। अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है और हर कोई सिर्फ एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

सभी को पूरी उम्मीद है कि महानायक दोबारा फिट हो जाएंगे। मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन को अस्पताल जाना पड़ा हो या फिर उनकी कोई सर्जरी होने वाली हो। कुली फिल्म के सेट पर हुए हादसे के बाद एक्टर की कई बार सर्जरी की जा चुकी है। इतने सालों बाद भी एक्टर को वो तकलीफ आज भी परेशान कर जाती है।

कांग्रेस विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, पिछले साल जब अमिताभ कोरोना की चपेट में आ गए थे, तब भी एक्टर को अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। लेकिन उस कोरोना की लड़ाई को एक्टर ने जोरदार तरीके से लड़ा था और वे विजयी साबित हुए। ऐसे में सभी यही चाहते हैं कि अमिताभ एक बार फिर अपनी दृढ़शक्ति दिखाते हुए जल्द से जल्द इस परेशानी से भी उबर जाएं और फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाएं।

Tags: #Amitabh Bachchan Corona VirusAmitabh Bachchanamitabh bachchan blogAmitabh Bachchan imagesAmitabh Bachchan InstagramAmitabh Bachchan surgery
Previous Post

रविदास जयंती के जुलूस में आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

Next Post

राहुल गांधी का पीएम मोदी को चैलेंज, हिम्मत है तो किसानों और रोजगार की बात करो

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी का पीएम मोदी को चैलेंज, हिम्मत है तो किसानों और रोजगार की बात करो

यह भी पढ़ें

Dowry demand

पहले की बुलेट की डिमांड, फिर स्कोर्पियो, दुल्हन का पिता गिड़गिड़ाया तो मिला ये जवाब

01/12/2020
Pradhan Mantri Awas Yojana - Urban

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश बना अव्वल

01/01/2021
Padma Awards

राष्ट्रपति ने सुशील मोदी, पंकज उधास और शेखर कपूर सहित 71 को किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

28/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version