• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में बड़ा कोरोना विस्फोट, एक ही स्कूल के 16 स्टूडेंट पॉजिटिव

Writer D by Writer D
18/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में घनसोली स्थित एक स्कूल में कोरोना विस्फोट की खबर है। यहां 8वीं से 12वीं कक्षा के 16 बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

खास बात है कि इस स्कूल में 500 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। सभी छात्रों की जांच की जानी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 8 नए मामले मिले हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है। मरीजों की संख्या के लिहाज से महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य था।

ओमिक्रॉन के 8 नए मामलों में 6  पुणे और एक-एक मुंबई और कल्याण डोंबिवली में मिला है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का कहना है, ‘आज आई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में ओमिक्रॉन का शिकार 8 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 6 मरीज पुणे, 1 मुंबई और एक 1 कल्याण डोंबिवली से है।’ विभाग ने पाया कि ओमिक्रॉन का शिकार होने वाले सभी मरीज टीका हासिल कर चुके थे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। पॉजिटिव आने के बाद केवल दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य को होम आइसोलेशन के लिए कहा गया है।

यूपी में Omicron ने दी दस्तक, इस जिले में मिले 2 मरीज

इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मिले नए मरीजों को मिलाकर राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या 40 पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 10 मरीज पुणे में पाए गए हैं। अधिकारी डॉक्टर प्रदीप अवाते ने बताया कि सभी 8 मरीज पुरुष हैं और 29-45 आयुवर्ग के हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुणे के चार लोगों की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है। जबकि, दो उनके संपर्क में आए थे। मुंबई में मिले एक मरीज ने अमेरिका की यात्रा की थी और कल्याण डोंबिवली के मरीज ने नाइजीरिया की यात्रा की थी।

भाषा के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 902 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,47,840 हो गई। इसके अलावा 12 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,329 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

Tags: corona cases n maharashtraCorona in Maharashtracorona in mumbaiMaharashtra NewsMumbai NewsNational news
Previous Post

इनकम टैक्स के छापे पर अखिलेश बोले- अभी तो ईडी वाले भी आएंगे

Next Post

चार्जिंग में लगी स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग में एक की मौत, दो गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post
Explosion

चार्जिंग में लगी स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग में एक की मौत, दो गंभीर

यह भी पढ़ें

UP tops in disposal of crimes against women

योगी सरकार का अपराधियों पर डबल अटैक

09/03/2023
Imran Masood

हमास तुलना पर यू-टर्न! अब इमरान मसूद बोले- भगत सिंह देश के हीरो हैं

28/10/2025
Monorail Train

ट्रायल रन के दौरान झुक गई मुंबई की मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version