Main Sliderमनोरंजन

आदिपुरुष को लेकर बड़ी खबर, मेकर्स ने शूटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होने वाली है। बता दे कोरोना महामारी के बीच कई फिल्मों की चर्चा हो रही है। जो कि हाई बजट होने के कारण भी शूटिंग रोक कर बैठी हुई है। ऐसे में मेकर्स का काफी समय लॉकडाउन के बीच चला गया है। इस फेहरिस्त में एक बड़ा नाम प्रभास की 400 करोड़ के बजट के साथ बनने वाली फिल्म आदिपुरुष है।

दरअसल ओम राउत अपनी इस फिल्म की शूटिंग को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। अब इस फिल्म की कब और कैसे शुरू करनी है इसे लेकर मेकर्स कई बार योजना बना चुके हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि आदिपुरुष की शूटिंग को लेकर मेकर्स ने अपनी प्लानिंग पूरी कर ली है। बिना किसी बात की देरी के कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को धीमा देखते हुए जल्द आदिपुरुष की शूटिंग का आगाज किया जाएगा। इसके लिए जून के आने वाले सप्ताह से इसकी शूटिंग कोरोना की सावधानी को देखते हुए की जाएगी।

ट्विट्टर पर ट्रोल हुई करीना कपूर खान, यूजर्स ने की बॉयकॉट करने की मांग

बता दे पहले इसकी शूटिंग हैदराबाद में की जानी थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना के हैदराबाद के केस की तुलना में मुंबई में दूसरी लहर की रफ्तार कमजोर है। ऐसे में जून के मध्य से मुंबई में इसकी शूटिंग हो सकती है।

 

 

Related Articles

Back to top button