• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव : महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, राजद को 144, कांग्रेस को 70 सीटें मिलीं

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar Assembly Elections

Bihar Assembly Elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका औपचारिक ऐलान महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने किया। इसमें महागठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने बताया कि आरजेडी 144, कांग्रेस 70 व लोकसभा की वाल्मीकि नगर की सीट, सीपीआई(माले) 19, सीपीआई 6, सीपीएम 4 और वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा हैं। तेजस्वी यादव ने बताया कि 144 सीटों में वीआईपी व जेएमएम को इसी में सीट दी जाएगी।

बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी 101, जेडीयू 101 और कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जेडीयू तब महागठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन इस चुनाव में वह अपने पुराने साथी बीजेपी के साथ है। वह NDA का अहम हिस्सा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA इस बार चुनाव लड़ रही है।

गौरतलब है कि राज्य में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन का मुकाबला नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से है।

यूपी के मंत्री: ‘हाथरस की घटना सिर्फ एक बहाना है, विपक्ष जातिगत दंगों को गति देना चाहता है’

बता दें कि सीट बंटवारे पर महागठबंधन में सहमति नहीं बन पा रही थी। कांग्रेस अधिक सीटों की मांग पर अड़ी थी, जबकि आरजेडी उतनी सीटें देने को तैयार नहीं थी। सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच दोनों तरफ से बयानों के तीर भी छोड़े जाने लगे थे। कांग्रेस ने तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल किया था। तो जवाब में आरजेडी की ओर से मोर्चा संभालते हुए प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कांग्रेस को भी चेतावनी दे दी थी।

राफेल लड़ाकू जेट को वायु सेना दिवस परेड में पहली बार शामिल करने की योजना

मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि बिहार की जनता तेजस्वी की नाव पर सवार है। इस नाव में छेद करने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस खुद भी डूब जाएगी। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में यहां तक कहा था कि तेजस्वी को आंख दिखाने वालों को नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह कांग्रेस ही क्यों न हो, लेकिन अब सीटों के बंटवारे के साथ ही ये साफ हो गया है कि कांग्रेस की मांग को मान लिया गया है।

2015 में महागठबंधन को मिली थी 178 सीटों पर जीत

2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी जीत मिली थी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन 178 सीटों पर जीती थी। नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए थे। हालांकि चुनाव के दो साल बाद जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई थी और बीजेपी से हाथ मिला लिया था।

बिहार में तीन चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि बिहार में तीन चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।

Tags: Bihar electionMahagathbandhanpatnapress conference
Previous Post

यूपी के मंत्री: ‘हाथरस की घटना सिर्फ एक बहाना है, विपक्ष जातिगत दंगों को गति देना चाहता है’

Next Post

कैसे भारत में कोविड -19 मौत का आंकड़ा 100,000 अंक तक पहुंच गया

Desk

Desk

Related Posts

Aerodrome licence of Noida International Airport presented to CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

10/03/2026
Ruckus in Rajya Sabha over SIR issue
Main Slider

राज्यसभा में एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

10/03/2026
Share Market
Business

भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ़्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

10/03/2026
Ajwaini Paneer Kofta
खाना-खजाना

ईद पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें रेसिपी

10/03/2026
Fried Rice
Main Slider

बासी चीज से बनाएं ये डिश, नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन

10/03/2026
Next Post
Covid-19

कैसे भारत में कोविड -19 मौत का आंकड़ा 100,000 अंक तक पहुंच गया

यह भी पढ़ें

Bheem Rajbhar

बसपा नेता का विवादित बयान, ताड़ी को बताया गंगा से भी ज्यादा शुद्ध

23/12/2020
Anganwadi

बाला फीचर्स से लैस होंगे उत्तर प्रदेश के 449 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र

18/08/2023
GDP

3.75 ट्रिलियन डॉलर की हुई भारतीय GDP, इन बड़े देशों को भी पीछे छोड़ा

12/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version