• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार डीजीपी ने बताया- सुशांत केस में अभी तक मुंबई पुलिस ने नहीं दिये कोई डाक्यूमेंट

Desk by Desk
02/08/2020
in Categorized
0
बिहार के डीजीपी

बिहार के डीजीपी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। सुशांत केस मामले में जांच के दौरान बिहार पुलिस को कुछ दिक्कतें आ रही है। अभी तक मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान जब्त सुशांत सुसाइड केस से संबंधित न तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपा है और न ही सीसीटीवी फुटेज। इसके अलावा भी हमें सुशांत केस से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह बात बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे ने रविवार को कही।

इससे पहले शनिवार को उन्होंने कहा था कि मुंबई गई पटना पुलिस की टीम का सहयोग कर रही है। उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा पटना पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के आरोपों को महज अफवाह करार दिया था। पांडे ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार पुलिस मामले की जांच करने में सक्षम है और उसने कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

सुशांत सिंह के कुक ने दिया बयान, बोले- एक्टर को नहीं देखा डॉक्टर के पास जाते या दवाई लेते

उन्होंने कहा कि पटना पुलिस की टीम मुंबई में ठहरी हुई है। उसने राजपूत के निकट मित्र महेश शेट्टी का बयान पहले ही दर्ज कर लिया है। उसने राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे, अभिनेता की बहन मीतू सिंह, बावर्ची अशोक, नीरज और राजपूत का उपचार कर रहे डॉ. केरसी चावड़ा के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि कथित आत्महत्या के संबंध में कुछ और लोगों से पूछताछ की जाएगी।

पांडे ने कहा कि बिहार पुलिस चाहती है कि मामले संबंधी सभी चिकित्सकीय एवं कानूनी सबूत उसे सौंपे जाएं। उन्होंने कहा कि इससे सच जल्द से जल्द सामने आ जाएगा। राजपूत के पिता के के सिंह की शिकायत के आधार पर यहां राजीव नगर पुलिस थाने में 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद राज्य पुलिस के चार सदस्यों का दल राजपूत की मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई गया है।

पांडे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हमारी टीम ने शुक्रवार शाम को मुंबई के पुलिस उपायुक्त (अपराध) से मुलाकात की थी। डीसीपी ने सहयोग का आश्वासन दिया था… शुरुआत में कुछ संशय एवं असहयोग था। पांडे ने कहा कि बिहार पुलिसकर्मियों के साथ मुंबई पुलिस के दुर्व्यवहार संबंधी आरोप अफवाहें है। उन्होंने कहा कि वहां स्थानीय पुलिस ने बिहार पुलिसकर्मियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की।

सुशांत और रिया की फिल्म के डायरेक्टर ने दिया बिहार पुलिस को बयान

पांडे ने कहा कि बिहार पुलिस जांच के लिए फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला रिपोर्ट, जांच रिपोर्ट, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और प्रासंगिक सीसीटीवी फुटेज चाहती है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों से पूछताछ की है और उन लोगों ने जो बयान दिए है, बिहार पुलिस को उस संबंधी पूरी जानकारी चाहिए।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ”हम सीबीआई जांच के लिए क्यों कहेंगे? बिहार पुलिस मामले की जांच करने में सक्षम है। यदि आवश्यकता होगी, तो जांच की अगुवाई के लिए आईपीएस रैंक के एक अधिकारी को मुंबई भेजा जाएगा। बिहार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

Tags: accusations on Mumbai PoliceBihar DGPbihar newsBihar Police investigationcctv footagefour-member Patna SITGupteshwar Pandey accusedinformation related to Sushant casepatnapatna newsPatna SITSushant and Riya ChakrabortySushant Singh Rajput Suicide CaseSushant Suicide Mysteryगुप्तेश्वर पांडे का आरोपचार सदस्सीय पटना एसआईटीपटनापटना एसआईटीबिहार के डीजीपीबिहार पुलिस की जांचसीसीटीवी फुटेजसुशांत और रिया चक्रवर्तीसुशांत केस से संबंधित जानकारीसुशांत सिंह राजपूत सुसाइडसुशांत सुसाइड मिस्ट्री
Previous Post

सुशांत सिंह के कुक ने दिया बयान, बोले- एक्टर को नहीं देखा डॉक्टर के पास जाते या दवाई लेते

Next Post

करीना कपूर खान फोटोशूट की तस्वीर को याद कर कहा- जब तैमूर मेरे पेट में था

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post

करीना कपूर खान फोटोशूट की तस्वीर को याद कर कहा- जब तैमूर मेरे पेट में था

यह भी पढ़ें

Gujarat ATS

गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आईएसआईएस के 3 आतंकी अरेस्ट

09/11/2025
ak sharma

अब तक की जनसुनवाई के आये है बेहतर परिणाम, आगे भी जारी रखा जाएगा

26/06/2022
Suicide

फांसी के फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव

29/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version