• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत और रिया की फिल्म के डायरेक्टर ने दिया बिहार पुलिस को बयान

Desk by Desk
02/08/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी

फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना| बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मिस्ट्री सुलझाने में पटना पुलिस तेजी से जुटी है। मुंबई पहुंच कर टीम ने कई लोगों से बयान दर्ज किए। फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी से भी एसआईटी ने बयान लिया। दरअसल, लॉकडाउन के बाद सुशांत और रिया रूमी की फिल्म में काम करने वाले थे। मार्च में उनकी बात रूमी जाफरी से हुई थी। तब सुशांत ने भी लॉकडाउन होने का हवाला दिया था। यह सुशांत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक साथ पहली फिल्म थी। जाफरी ने बताया कि जब भी लॉकडाउन आगे बढ़ता था तो सुशांत अपसेट हो जाते थे।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में छिड़ी बहस दुखी नसीरुद्दीन शाह

बांद्रा थाने पहुंची एसआईटी :

एसआईटी में शामिल केस के आईओ व राजीवनगर थानेदार निशांत सिंह बांद्रा थाने पहुंचे। पुलिस टीम उस जगह काफी देर तक रही। वहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट व इस केस से संबंधित अन्य साक्ष्यों के लिए मुंबई पुलिस को आवेदन भी दिया। सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस ने लीगल एडवाइजर से बात यह तमाम चीजें सौंपने की बात कही है।

रिया के कहने पर होता था हर काम :

पुलिस टीम ने घर के स्वीपर से भी पूछताछ की। स्वीपर ने बताया कि रिया मैडम की इजाजत के बिना कोई भी घर में नहीं घुस सकता था। मैडम ही तय करती थीं कि सुशांत के कमरे को साफ करना है या नहीं। खासकर सुशांत के कमरे में किसी बाहरी कर्मी को जाने नहीं दिया जाता था। एक समय ऐसा आ गया, जब वे अपने ही कर्मियों से नहीं मिल पाते थे।

अंकिता लोखंडे- आखिर क्यों एक्स मैनेजर दिशा के निधन से थे परेशान सुशांत

मोबाइल फोन स्वीच ऑफ :

रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ भूमिगत हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों का मोबाइल बंद है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पटना पुलिस की एसआईटी इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराए, ताकि दोनों देश से बाहर न भाग सकें। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र भी लिख सकती है।

सूत्र बताते हैं कि एसआईटी लगातार रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है। रिया के छुपने की जगह का भी पता लग चुका है। मगर टीम सटीक समय का इंतजार कर रही है, ताकि उनसे सवालों के जवाब उगलवा सके। वैसे अब तक हुए घटनाक्रम से यह साफ है कि रिया और उसका भाई पटना पुलिस के सामने नहीं आना चाहती हैं। रिया जानती हैं कि जिन धाराओं में उन पर पटना पुलिस ने केस दर्ज किया है, उसमें बगैर वारंट भी गिरफ्तारी संभव है। सीनियर क्रिमिनल लॉयर अरविंद कुमार मउआर ने बताया कि इन धाराओं के तहत पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार करने का अधिकार है।

Tags: "Sushant Singh Caseinterrogation of film director Rumi JafriSushant film with RiyaSushant Singh Rajput and Riya ChakrabortySushant Singh Rajput Murder Caseफिल्म निर्देशक रूमी जाफरी से पूछताछरिया के साथ सुशांत की फिल्मसुशांत सिंह केससुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस
Previous Post

विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ी, गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर

Next Post

ब्रिटेन महात्मा गांधी के सम्मान में जारी कर सकता है एक विशेष सिक्का

Desk

Desk

Related Posts

Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Body Polishing
Main Slider

त्वचा पर चाहिए फूलों-सा निखार तो करें बॉडी पोलिशिंग, मगर इन बातों का रखे ध्यान

04/06/2026
Kadai Paneer
Main Slider

घर पर ही बनाए रेस्तरां जैसा कड़ाही पनीर, जानें इसको बनाने का तरीका

04/06/2026
Main Slider

इन टिप्स की मदद से कर सकेंगे बेड के लिए परफेक्ट चादर का चुनाव

04/06/2026
Next Post
ब्रिटेन महात्मा गांधी के सम्मान में सिक्का

ब्रिटेन महात्मा गांधी के सम्मान में जारी कर सकता है एक विशेष सिक्का

यह भी पढ़ें

Telangana Rajya Sabha by-election: Abhishek Manu Singhvi files nomination

तेलंगाना राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने दाखिल किया नामांकन

05/03/2026
Navneet Sehgal

प्रतिदिन आने वाले कोरोना मामलों में 90 प्रतिशत की कमी आई : सहगल

28/05/2021
Chardham Yatra

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 18 लाख पार, मई तक फुल

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version