• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार के शिक्षामंत्री मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा

Desk by Desk
19/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
शिक्षामंत्री मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा Bihar education minister Mevalal Chaudhary

शिक्षामंत्री मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। नीतीश कुमार सरकार के नए शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि भारी हंगामे के बीच आज ही शिक्षा विभाग का मेवालाल चौधरी ने पदभार संभाला था।

बता दें कि आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) पिछले दो दिनों से लगातार मेवालाल चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर हमलावर थी। इसके साथ ही उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में मेवालाल की कथित संलिप्तता को लेकर जांच की मांग कर रही है। मेवालाल चौधरी की पत्नी नीता चौधरी 27 मई 2019 को अपने आवास पर बुरी तरह से जल गई थीं। 2 जून 2019 को उनकी मौत हो गई थी।

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को जयंती पर किया नमन

वहीं मेवालाल चौधरी पदभार ग्रहण करने के बाद आक्रमक मूड में दिखे और धमकी दी कि वह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ 50 करोड़ का मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी की मौत के मामले में जिस तरीके से आरोप लगाए जा रहे हैं उसको लेकर मैं तेजस्वी को कानूनी नोटिस भेजूंगा और 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा भी करूंगा।

शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। ऐसा व्यक्ति जो खुद आरोपी है, जेल के दरवाजे पर खड़ा है और दूसरा जेल के अंदर है। अगर ऐसे लोग मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं तो मेरे पास बोलने के लिए फिर कुछ नहीं है।

दिल्ली: अब मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना !

नीतीश कुमार ने जब से मेवालाल चौधरी को मंत्री बनाया है और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है तब से वह लगातार विवादों में बने हुए हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव मेवालाल को लेकर पिछले 2 दिनों से लगातार ट्वीट कर रहे हैं। नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपी को शिक्षा मंत्री बनाया है।

 

जानें क्या हैं आरोप?

बता दें कि 2017 में मेवालाल चौधरी पर भागलपुर के सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए नौकरी में भारी घपले बाजी करने का आरोप है। उनके ऊपर आरोप है कि कुलपति रहते हुए उन्होंने 161 असिस्टेंट प्रोफेसर की गलत तरीके से बहाली की। इस मामले को लेकर उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज है।

तत्कालीन बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने उस वक्त मेवालाल चौधरी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। जांच में मेवालाल चौधरी के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया गया था। उन पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में भी घपलेबाजी का आरोप है।

हालांकि इस बारे में बात करते हुए मेवालाल चौधरी ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई चार्जशीट दायर नहीं हुई है न ही मेरे खिलाफ कोर्ट की तरफ से आरोप सिद्ध हुआ है। मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं।

Tags: biharCorruption allegationDeputy CM Renu Devieducation ministerMewalal Choudhary
Previous Post

पश्चिम बंगाल : प्लास्टिक फैक्टरी में धमाके से चार की मौत और कई गंभीर रूप से घायल

Next Post

फतेहपुर में पत्रकारों ने किया जिलाधिकारी का घेराव, सौंपा ज्ञापन

Desk

Desk

Related Posts

Peanut Pakoda
Main Slider

बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

08/08/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

08/08/2026
Skin Tanning
Main Slider

सनटैन की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस कर लें ये उपाय

08/08/2026
Jamun Seeds for Grey Hair
Main Slider

सफेद बालों पर इस्तेमाल करें इन बीजों का, मिलेगा कालापन

08/08/2026
Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

08/08/2026
Next Post
पत्रकारों ने किया जिलाधिकारी का घेराव

फतेहपुर में पत्रकारों ने किया जिलाधिकारी का घेराव, सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें

धोनी-गांगुली

सौरव गांगुली बोले- धोनी के संन्यास के साथ एक युग का अंत हो गया

16/08/2020

सस्ते में सोना खरीदने के लिए बचे हैं तीन दिन, ऐसे उठाएं लाभ

14/10/2020
Murder

बुजुर्ग मां बाप की हत्या कर वकील फरार

23/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version