• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bihar Election : जेडीयू ने सीएम आवास पर उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू किया

Desk by Desk
05/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी JDU's national executive

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) में घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भले ही अब तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जनता दल यूनाइटेड(जदयू)ने अपने प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है ।

जदयू ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद सोमवार को ऐसे सभी प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया और उन्हें बारी-बारी से सिंबल देकर नामांकन के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया गया । पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल मिलने के बाद मुख्यमंत्री आवास से बाहर आए नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की फिर से सरकार बनना तय है ।

कानपुर : पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, श्रमिकों में मची भगदड़

विधानसभा चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों का नाम तय हो चुके हैं और सिंबल भी बांटा जा रहा है उनमें दिनारा से जय कुमार सिंह, जहानाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, धोरैया से मनीष कुमार, करगहर से वशिष्ट सिंह, रफीगंज से अशोक कुमार सिंह, नबीनगर से वीरेंद्र कुमार सिंह, झाझा से दामोदर रावत, मोकामा से राजीव लोचन, चकाई से संजय प्रसाद, नवादा से कौशल यादव, बेलहर से मनोज यादव, मसौढ़ी से नूतन पासवान, शेरघाटी से विनोद यादव, अमरपुर से जयंत राज, कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा, चकाई से संजय प्रसाद, सुल्तानगंज से ललित कुमार मंडल, जमालपुर से शैलेश कुमार, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, चेनारी से ललन पासवान, घोसी से राहुल कुमार, जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा, अगियांव से प्रभु राम, पालीगंज से जयवर्द्धन और बोधगया से कुमार सर्वजीत शामिल हैं।

हरियाणा के विधायक ने 72 साल की उम्र में राजनीति विज्ञान की दी परीक्षा

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में राज्य के 71 विधानसभा क्षेत्रों कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया (सुरक्षित), बांका, कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बरहरा, आरा, अगियांव (सु), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, बरहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (सु), रामगढ़, मोहनिया (सु), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (सु), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु), गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुंबा (सु), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया, गया शहर, टिकारी, बेलागंज, अत्री, वजीरगंज, रजौली (सु), हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, सिकंदरा (सु), जमुई, झाझा और चकाइ में चुनाव होना है। इस चरण के उम्मीदवार 08 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जिसे ध्यान में रखते हुए जदयू ने प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा से पहले ही उन्हें सिंबल देना शुरू कर दिया है।

जेपी नड्डा के घर पर बिहार कोर कमेटी के बैठक, आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची

प्रथम चरण चुनाव के लिए दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों की जांच 09 अक्टूबर को होगी और 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 28 अक्टूबर को होगा वहीं मतों की गिनती 10 नवंबर को की जाएगी और चुनाव की प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को समाप्त हो रहा है।

Tags: 24ghante online.comBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar newsbihar political newsBihar Politics newsNational newspolitical news
Previous Post

रैंसमवेयर हमलावरों ने पूजा बेदी की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नशीले पदार्थ बेचने की दी धमकी

Next Post

पीएम मोदी ने फोन कर जाना केशव प्रसाद मौर्य का हाल

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कच्चे खनिज से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ में बनेगी पूरी वैल्यू चेन: CM साय

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Next Post

पीएम मोदी ने फोन कर जाना केशव प्रसाद मौर्य का हाल

यह भी पढ़ें

Bigg Boss fame Rahul Vaidya missed out on taking another trophy after Bigg Boss?

राहुल वैद्य बिग बॉस के बाद एक और ट्रॉफी लेने से चूके?

16/06/2021
HD Revanna

एचडी रेवन्ना आए जेल से बाहर, किडनैपिंग केस में मिली है बेल

14/05/2024
Moto GP

Moto GP भारत के जरिए यूपी की सशक्त छवि को प्रस्तुत करेगी योगी सरकार

21/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version