Main Sliderनई दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार चुनाव : पीएम मोदी ने बोले- बिहार में अब लालटेन के जमाना गईल

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सासाराम जिले में एक चुनावी सभा को सं​बोधित किया। उन्होंने इस दौरान राजद का बिना नाम लिये जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब बिहार में सूरज ढलने के बाद सब कुछ बंद हो जाता है। डकैती, हत्या और रंगदारी सरकार की निगरानी में होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब से नीतीश जी के नेतृत्व में जब से राज्य में एनडीए की सरकार बनी है, राज्‍य में कानून का राज कायम है। पीएम ने भोजपुरी में कहा कि बिहार में अब लालटेन के जमाना गईल।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी नियुक्तियों के लिए बिहार के नौजवानों से लाखों की रिश्वत खाई। वह फिर बढ़ते हुए बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं। आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो, लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे? बिहार के लोग भूल नहीं सकते वह दिन जब सूरज ढलते का मतलब होता था, सब कुछ बंद हो जाना, ठप्प पड़ जाना। आज बिजली है, सड़के हैं, लाइटें हैं और सबसे बड़ी बात वह माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है, जी सकता है।

दिल्ली-गोवा फ्लाइट में ‘आतंकी’ होने की खबर के दावे से मचा हड़कंप

पीएम मोदी ने कहा कि जितने सर्वे हो रहे हैं, जितनी रिपोर्ट आ रही है। सभी में ये ही आ रहा है कि बिहार में फिर एक बार, NDA सरकार बनने जा रही है। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे।

विटमिन और मिनरल से भरपूर नारियल आपके शरीर को रखेगा स्वस्थ

इस दौरान पीएम मोदी ने कई मौकों पर नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए तेजी से जो फैसले लिए गए हैं, जिस तरह बिहार के लोगों ने काम किया, नीतीश कुमार जी के लोगों ने, एनडीए सरकार ने काम किया। उसके नतीजे आज दिख रहे हैं। दुनिया के बड़े-बड़े अमीर देशों की हालत किसी से छिपी नहीं है। अगर बिहार में तेजी से काम न हुआ होता तो ये महामारी न जानें कितने साथियों की, हमारे परिवारजनों की जान ले लेती। उन्होंने कहा कि कितना बड़ा हाहाकार मचता, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। मैं बिहार के लोगों को इतनी बड़ी आपदा का डटकर मुकाबला करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

Related Articles

Back to top button