• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : पहले चरण की 71 विधानसभा सीट के लिए हो रहा मतदान

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar Election
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में प्रथम चरण में 71 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इन 71 विधानसभा क्षेत्रों के 31380 मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। कोरोना काल में हो रहे देश के पहले बड़े चुनाव में मतदाताओं और मतदानकर्मियों के संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर, ग्लव्स और मास्क की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश करने से पहले सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री इतना नीचे गिर सकते हैं, यह नहीं सोचा था : चिराग

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों कहलगांव, सुलतानगंज, अमरपुर, धोरैया (सुरक्षित),बांका, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, विक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (सु), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (सु), रामगढ़, मोहनियां (सु), भभुआ, करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, गया टाउन, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, हिसुआ, नवादा और वारसलीगंज सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

#WATCH: Voters queue up at polling booth number 219 in Aurangabad; polling for the first phase of #BiharElections is underway. pic.twitter.com/CXNoFh3p8v

— ANI (@ANI) October 28, 2020

वहीं, सुरक्षा कारणों से कटोरिया, बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, मसौढ़ी, पालीगंज, सासाराम, काराकाट, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, टिकारी, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई, चेनारी, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ के मतदान केंद्र पर अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा। वहीं, चैनपुर, नवीनगर, कुटुंबा, रफीगंज में अपराह्न तीन बजे तक तथा अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी और मुखदुमपुर में मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा।

इन 71 विधानसभा सीटों पर दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर 114 महिला और 952 पुरुष प्रत्याशी समेत 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में लॉक कर देंगे। जिन दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद होगा उनमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंद प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह, राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद और परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी प्रमुख हैं।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar election
Previous Post

मुख्यमंत्री इतना नीचे गिर सकते हैं, यह नहीं सोचा था : चिराग

Next Post

व्रत के बाद खाने का मन है हल्का तो बनाएं ये लजीज उत्तपम

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Deepotsav
Main Slider

त्रेता युग की आस्था के पथ पर अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप

02/10/2026
Next Post
Uttapam

व्रत के बाद खाने का मन है हल्का तो बनाएं ये लजीज उत्तपम

यह भी पढ़ें

Ram Navami

रामनवमी को लेकर अयोध्या नगर निगम की बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम

29/03/2025
akhilesh yadav

भाजपा को दो ही काम आते हैं “जीभ चलाना और जीप चढ़ाना” : अखिलेश

16/10/2021
PM Modi

PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को 138वीं जयंती पर किया नमन

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version