• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार पुलिस बॉलीवुड से जुडे़ गुनाहगारों के चक्रव्यूह को तोड़ने में जुटी

Desk by Desk
01/08/2020
in Categorized
0
sushant-rhea

सुशांत सिंह राजपूत ​केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। हाईप्रोफाइल मामलों में केस न दर्ज करना, गुनाहगारों को बचाने, गिरफ्तारी नहीं करने, बेकसूरों को जेल भेजने, पैसे लेकर केस से आरोपितों के नाम निकालने के साथ तस्करों व माफियाओं को छोड़ने के आरोपों से खाकी के दामन अक्सर दागदार होते रहे हैं। बिहार के लाल एवं बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस भी इससे अछूती नहीं रह सकी।

सुशांत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवती समेत उनके परिजनों के खिलाफ राजीवनगर थाने में केस दर्ज कराने के साथ ही मुंबई पुलिस पर लापरवाही बरतने, सही तफ्तीश नहीं करने तथा गुनाहगारों को बचाने के जो आरोप लग रहे हैं, उससे मुंबई पुलिस का दामन दागदार हो उठा है, जिसे बेदाग कर पाना अभी आसान नहीं है।

रिया को लेकर अंकिता बोली- अगर पता था कि सुशांत बीमार है, तो फिर उसे अकेले क्यों छोड़ा

केस दर्ज करने के बाद पटना से मुंबई गई एसआईटी आरोपितों के खिलाफ सबूत जुटाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। आईजी रेंज संजय सिंह बताते हैं कि 25 जुलाई से अब तक एसआईटी सुशांत की बहन मीतू सिंह, उनके दोस्त मुकेश शेट्टी, कुक, गार्ड समेत पांच लोगों से अहम जानकारी ली है। इसी कड़ी में एसआईटी के हाथ महिंद्रा कोटक बैंक से सुशांत के खातों की डिटेल लग चुकी है। सबूत के लिए एसआईटी इलेक्ट्रानिक्स एफीडेंस यानी सीडीआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो फुटेज, स्पॉट डेथ की वीडियो रिकार्डिंग को भी हासिल करने की जुगत में है।

परिजनों ने इस तरह लगाए हैं आरोप

  • इस पूरे प्रकरण में मुंबई पुलिस शुरुआती दौर से कर रही लापरवाही, दर्ज नहीं की रिपोर्ट : सुशांत के पिता
  • मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं, इसलिए मुंबई पुलिस के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराया : सुशांत की बहन मीतू
  • मौत के बाद से ही जांच के नाम पर मुंबई पुलिस कर रही है लीपापोती : सुशांत के चाचा देव किशोर सिंह
  • मुंबई पुलिस जांच के लिए पहुंची पटना पुलिस की गठित एसआईटी की नहीं कर रही सहयोग : बिहार पुलिस

सूत्र बताते हैं कि सुशांत की जिंदगी में उनके दोस्त मुकेश शेट्टी भी अहम हिस्सा रहे हैं। पटना एसआईटी ने उनसे चार बार में करीब तीन घंटे गहन बातचीत है। यही नहीं, सुशांत के अंगरक्षक ने भी चुप्पी तोड़ दी है। पुलिस के साथ ही उसने मीडिया को भी बयान दिया है कि कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते। उनका खर्च बेहद कम था। ऐसे में माना जा रहा कि एसआईटी सुशांत के दोस्त मुकेश शेट्टी व उनके बॉडीगार्ड को केस का मुख्य गवाह भी बना सकती है। आरोपितों से पूछताछ के लिए जरूरत पड़ने पर एसआईटी उन्हें 161 के तहत जल्द ही नोटिस भी दे सकती है।

मुंबई पुलिस इस मामले को लेकर जितना लापरवाह थी, वहीं पटना की एसआईटी दिन-रात जांच में पसीना बहा रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुंबई का पानी एसआईटी को शूट नहीं किया। इसके चलते टीम में शामिल दो इंस्पेक्टरों एम भारतीय व एक अन्य की हालत सर्दी-जुकाम व वायरल से नासाज हो गई। उन्हें डॉक्टरों को दिखाया गया। फिर भी दोनों इंस्पेक्टर अपने स्वास्थ्य की परवाह किए वरीय अफसरों के टास्क को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या की मिस्ट्री सुलझाने के लिए पटना पुलिस मुंबई की खाक छान रही है। बैंक अकाउंट से लेकर मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। वह भी बिना मुंबई पुलिस की सहायता की।

सुरेखा सीकरी ने कहा- मुझे काम दो, मैं सम्मानपूर्वक कमाना चाहती हूं

एक उभरते हुए सितारे के मामले में बिहार पुलिस जिस कर्मठता से काम कर रही है। उस पर प्रत्येक बिहारी को गर्व है। शुक्रवार बिहार पुलिस पर गर्व, प्यार और भरोसा ट्वीटर पर खूब बरसा। बिहार पुलिस को शाबासी देने वालों की बाढ़ आ गई। शाम छह बजे तक थैंक्यू बिहार पुलिस ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड में था। थैक्यू बिहार पुलिस के नाम एक लाख 31 हजार ट्वीट्स के साथ पहले स्थान पर था। दूसरे स्थान पर भी सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस था। 75 हजार दो सौ ट्वीट्स हुए। शाम सात बजे रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो ट्रेंड करने लगा। फिर भी बिहार पुलिस पहले नंबर पर ही ट्रेंड करता रहा। केस की जांच के लिए बिहार पुलिस को ऑटो का सहारा लेते हुए तस्वीर खूब शेयर की गई। एक-एक तस्वीर पर एक हजार से अधिक री-ट्वीट हुए।

Tags: Bihar Police in MumbaiMumbai Police Bihar PoliceRiya ChakrabortySushant Singh Rajput Caseबिहार पुलिस मुंबई मेंमुंबई पुलिस बिहार पुलिसरिया चक्रवर्तीरिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूतसुशांत सिंह राजपूत केस
Previous Post

राजनीति के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले सांसद अमर सिंह का निधन, जानें कुछ खास बातें

Next Post

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर जताया शोक

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Next Post
अमर सिंह Amar Singh

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर जताया शोक

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में 8 वरिष्ठ पीसीएस अफसर हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट

28/02/2023
Millet Laddus

सर्दियों में स्वाद और सेहत का खजाना है ये डिश

19/11/2025

झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version