• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में स्वाद और सेहत का खजाना है ये डिश

Writer D by Writer D
19/11/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Millet Laddus

Millet Laddus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों के मौसम में शरीर को ज्यादा से ज्यादा गर्म बनाए रखने और उसे जरूरी पोषक तत्त्व देने के लिए हमारे खानपान में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है। इस दौरान जो एक चीज बड़े चाव से खाई जाती है वो है बाजरा। जरूरी पोषक तत्वों की खान और तासीर में गर्म बाजरा विंटर सीजन के लिए एक सुपरफूड है। इस दौरान बाजरे की रोटी, टिक्की, मठरी, खिचड़ी और लड्डू घर-घर में बनाए और खाए जाते हैं।

बाजरे के लड्डू (Millet Laddus) खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ में ये हमारी सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे में सर्दियों में बाजरे के लड्डू को अपने पूरे परिवार की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आज हम आपको इन्हें बनाने की बड़ी ही सिंपल और स्वाद से भरपूर रेसिपी बताने वाले हैं, जो आपकी इस विंटर सीजन जरूर ट्राई करनी चाहिए।

बाजरे के लड्डू (Millet Laddus) बनाने की सामग्री

बाजरे के लड्डू (Millet Laddus) बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी वो हैं- बाजरे का आटा ( 200 ग्राम यानी लगभग डेढ़ कप), गुड़ (एक कप), देसी घी (डेढ़ कप), काजू (10-12), बादाम (10-12), गोंद (लगभग दो चम्मच), कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल (दो से तीन चम्मच) और फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर (लगभग आधा चम्मच)।

यहां देखें स्वाद से भरपूर रेसिपी

टेस्टी और हेल्दी बाजरे के लड्डू (Millet Laddus) बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाएं। जैसे ही ये हल्का सा गर्म हो जाए इसमें देसी घी डालें। जब घी अच्छे से मेल्ट हो जाए तो इसमें गोंद डालकर भून लें। गोंद को हल्का सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भूनें। गोंद के भुन जाने पर इसे निकालकर साइड में रख लें। अब इसी घी में बाजरे के आटे को भूनने के लिए डाल दें। जरूरत हो तो आटे में थोड़ा और घी डाल सकती हैं।

घी इतना होना चाहिए कि आटा हल्का सा घी में तर दिखे। हल्की मीडियम आंच पर आटे को लगातार चलाते हुए भून लें। जब आटे का रंग बदलने लगे और घी आटे से अलग होने लगे, तो गैस को बंद कर दें और आटे को किसी बर्तन में निकल कर ठंडा होने के लिए रख दें।

जबतक आपका आटा ठंडा हो रहा है, तब तक आप अपने गुड़ को तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले गुड़ को कूटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। आप चाहें तो गुड़ की जगह देसी खांड, शक्कर या चीनी के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब गुड़ को तोड़ने के बाद उसे एक पैन में मेल्ट कर लें यानी पिघला लें। जब गुड़ मेल्ट हो जाए तो उसे हल्का सा गुनगुना होने के लिए रख दें।

अब बारी आती है लड्डू (Millet Laddus) बनाने की। इसके लिए भुने हुए बाजरे के आटे में अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स काटकर डालें। इसमें काजू, बादाम, गोंद, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। अब धीरे-धीरे इसमें पिघला हुआ गुड़ मिलाएं। अपने हाथों से इन सभी चीजों को मिक्स करें और लड्डू का शेप दें। तो लीजिए तैयार हैं आपके टेस्टी और हेल्दी बाजरे के लड्डू। सर्दियों में इन्हें जरूर ट्राई करें।

Tags: Millet LaddusMillet Laddus recipewinter food
Previous Post

खाए चीकू और बन जाए एक्टिव

Next Post

सर्दियों में वापस आ जाती है डैंड्रफ, अपनाएं ये तरीके

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Next Post
Dandruff

सर्दियों में वापस आ जाती है डैंड्रफ, अपनाएं ये तरीके

यह भी पढ़ें

एसटीएफ ने वांछित इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

29/08/2021
Eye Makeup

छोटी आंखो के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स

03/03/2026
UP Board

UP Board: लखनऊ से रखी जा रही है बोर्ड परीक्षाओं पर नजर

15/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version