• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार पुलिस दारोगा मुख्य भर्ती परीक्षा 25 फरवरी को, इस दिन मिलेगा एडमिट कार्ड

Writer D by Writer D
02/02/2024
in शिक्षा
0
Bihar Police

Bihar Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार पुलिस (Bihar Police ) अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह (पुलिस) विभाग में पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 17 दिसंबर को आयोजित हुए प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई हुए थे, वे अब आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर मेन्स एग्जाम (BPSSC SI Main Exam Schedule) चेक कर सकते हैं।

गृह (पुलिस) विभाग में पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स एग्जाम में करीब साढ़े 6 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिसमें क्वालीफाई हुए उम्मीदवार मेन्स देंगे। जारी शेड्यूल के अनुसार, मेन एग्जाम 25 फरवरी 2024 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग परीक्षा से एक घंटा पहले शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

कब मिलेगा एडमिट कार्ड?

बिहार पुलिस (Bihar Police ) दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 6 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ई-एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को एक वेलिड फोटो आईडी जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड लाना होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSSC SI Mains एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका-

स्टेप 1: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘SI Mains 2023 admit card’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
स्टेप 5: एग्जाम डे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

शुरू हुआ बिहार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन, जानें चयन प्रक्रिया

बता दें कि आयोग द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से पुलिस उप-निरीक्षकों की 1275 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें अनारक्षित – 441 पद, ईड्ब्ल्यूएस – 111 पद, ईबीसी – 238 पद, ओबीसी – 107 पद, बीसी महिला – 82 पद, एससी – 275 पद, एसटी – 16 पद और ट्रांसजेंडर के 05 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में पांच चरण हैं – प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट।

Tags: Bihar Police mainsbihar police vacancypolice recruitment
Previous Post

अमेरिका में मिला भारतीय छात्र का शव, 1 माह में अब तक 4 की गई जान

Next Post

साड़ियों के गोदाम में लगी भीषण आग, 15 लाख रुपये का सामान खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Indian Navy
शिक्षा

इंडियन नेवी में निकली IT भर्ती, परीक्षा के बिना होगा चयन

21/05/2026
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड की नई पहल, इन छात्रों को 10वीं-12वीं एग्जाम में मिलेंगे बोनस अंक

16/05/2026
NEET-UG
Main Slider

नीट-यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम

15/05/2026
Next Post
fire in saree warehouse

साड़ियों के गोदाम में लगी भीषण आग, 15 लाख रुपये का सामान खाक

यह भी पढ़ें

accident

हादसा : ट्रक और बाईक की टक्कर में बाईकसवार दो लोगों की मौत

13/01/2021

टीवी की संस्कारी बहू का दिखा बोल्ड अवतार, टॉपलेस फोटो में बिखेरा जलवा

24/10/2021
CM Dhami

धामी सरकार ने नशे के खिलाफ छेड़ी बड़ी मुहिम, जिलाधिकारियों को सौंपी गई निगरानी की कमान

22/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version