• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी की लखनऊ में हत्या

Writer D by Writer D
26/06/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कैंट थाना क्षेत्र स्थित निलमत्था निवासी रेलवे ठेकेदार वीरेन्द्र ठाकुर (42) की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। वीरेन्द्र के खिलाफ बिहार सहित कई अन्य जिलों में अपराधिक 23 मुकदमें दर्ज थे। बिहार का मोस्ट वाटेंड अपराधियों की सूची में भी शामिल था। उसकी हत्या किस वजह से की गई है, इसका खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीम जुटी हुई है।

मूलरूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी वीरेन्द्र कई सालों से दूसरी पत्नी खुशबुन तारा और तीन बच्चे अंश, ऋषि और अभिषेक के साथ कैंट इलाके में रह रहा था। पत्नी के मुताबिक, पति रेलवे में ठेकेदारी करते थे। वर्ष 2019 में उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिससे वह चल फिर नहीं सकते थे। घर पर ही रहकर मोबाइल और अन्य दोस्तों के सहयोग से ठेकेदारी करते थे। अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया था।

पत्नी ने बताया कि शनिवार दोपहर को मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आये और मुझे और मेरे बेटे को कमरे में बंद कर दिया। तीसरा बेटा स्कूल गया हुआ था। इसके बाद तीनों ने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गये और घर में सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। सुरक्षाकर्मी भी भाग निकले। हत्या का आरोप वीरेन्द्र की पहली पत्नी पर लग रहा है, लेकिन परिवार की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि जिस तरह से वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। उससे यह प्रतीत हो रहा है कि बदमाश वीरेन्द्र और सुरक्षा कर्मियों को अच्छी तरह से जानते हैं। हत्या करने वाला कोई करीबी है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

चारबाग होटल पर वीरेन्द्र को मारी गई थी गोली

पत्नी ने बताया कि वर्ष 2019 में चारबाग के होटल के पास वीरेंद्र पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि वीरेन्द्र के विरोधी ठेकेदार ने अपनी बेटी से वीडियो कॉल करवाकर उसे हनीट्रैप में फंसाया था। उसे मिलने के होटल बुलाया, जब वह होटल पहुंचा तो उसकी हत्या करने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया था। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे अपाहिज घोषित कर दिया था।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

UGC NET एजगम की डेट जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Next Post

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
Arrested

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Hair Wash

खूबसूरत बालों के लिए करें ये उपाय

15/09/2025
DCP conducts annual inspection

DCP ने मोहनलालगंज कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, चौकीदारो के साथ की बैठक

26/03/2021
Gas

बिटिया को हो रही गैस की समस्या, करें ये घरेलू उपाय

17/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version