• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजापुर: खूंखार कमांडर हिडमा कर रहा था 250 नक्सलियों को नेतृत्व, छह घंटे चली मुठभेड़

Writer D by Writer D
04/04/2021
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Bijapur Naxalites Encounter

Bijapur Naxalites Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई है। जिसमें 15 जवान शहीद हुए हैं। खबर ये भी है कि 9 से अधिक नक्सली भी इस मुठभेड़ में ढेर कर दिए गए। मुठभेड़ इतनी बड़ी थी कि सुरक्षाबलों के 11 जवान अब भी लापता हैं। जवानों की तलाश में आज फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को हुई इस मुठभेड़ में क्या हुआ, इसका क्या कारण था इसे बिन्दुवार समझते हैं।

-2 अप्रैल के दिन CoBRA, CRPF, STF और DRG ने एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया।

-तर्रेम, उसूर, पामेड और मिनपा (सुकमा), नरसापुरम (सुकमा) से, सुरक्षाबल इस ऑपरेशन में शामिल हुए।

-सुरक्षाबलों को माओवादियों के इकठ्ठा होने की खुफिया जानकारी मिली इसी आधार पर संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया।

-3 अप्रैल की दोपहर को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर जोनागुडा गांव के पास माओवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

_जहां पर मुठभेड़ हुई वो जगह सुरक्षाबलों के तर्रेम बेस कैंप से महज 15 किमी दूर है।

गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले की ली जानकारी

-घात लगाकर किया गया हमला उसी तरह का हमला था जैसा कि ताड़मेतला में साल 2010 में हुआ था और मिनपा में साल 2020 में हुआ था।

-इस ऑपरेशन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ये एक सोचा-समझा निर्णय था, हम माओवादियों के मजबूत गढ़ पर थे। हम पूरी तैयारियों के साथ गए थे। ये एक प्रचंड जंग थी जो हमारी फोर्सेज के द्वारा बड़ी ही बहादुरी के साथ लड़ी गई।

-माओवादियों की पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का नेतृत्व खूंखार कमांडर हिडमा कर रहा था, यही बटालियन विद्रोहियों का नेतृत्व कर रही थी। इसमें शामिल माओवादियों की कुल संख्या करीब 180 है। इसे पामेड एरिया कमिटी की माओवादी पलटन, कोंटा एरिया कमिटी, जगरगुंडा और बासागुड़ा एरिया कमिटी का भी साथ मिला। वे इस घात हमले में शामिल थीं। कुल मिलाकर माओवादियों की मोटा-माटी संख्या 250 करीब थी।

बीजापुर: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 21 जवान लापता, 5 शहीद, PM मोदी ने जताया दुख

-सुरक्षाबल दो किमी लंबे घात क्षेत्र में फंसे हुए और बिखरे हुए थे। ये मुठभेड़ करीब 5 से 6 घंटे चलती रही यानी शनिवार शाम चार बजे तक सुरक्षा बलों और नक्सलियों में भयंकर टकराव चला।

-सुरक्षाबलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में करीब 9 नक्सली मारे गए और कम से कम 12 नक्सली घायल हुए।

-एक वर्दी पहनी महिला नक्सल का शव भी प्राप्त हुआ है। ग्राउंड से मिले इनपुट के हिसाब से माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है।

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में घायल 24 जवानों को बीजापुर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं 7 जवानों को इलाज के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने कोबरा कमांडो के एक जवान का शव बरामद कर उसे एयरलिफ्ट से जगदलपुर भेज दिया है।

Tags: Bijapur Naxalites Encountercrime newsNational news
Previous Post

जैकलीन खुद को फिल्म रामसेतु में काम कर सम्मानित महसूस कर रही

Next Post

नामांकन वापस लेने के मामले में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए:खाचरियावास

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
नामांकन वापस लेने के मामले में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए:खाचरियावास

नामांकन वापस लेने के मामले में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए:खाचरियावास

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अच्छा है अब समाजवादियों को भी जनसंख्या की चिंता सताने लगी: मुख्यमंत्री योगी

08/08/2023
बीपीसीएल

बीपीसीएल अपने कर्मचारियों के लिए लेकर आई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना

27/07/2020
Aadhaar Card

मृतक के आधार, पैन और वोटर ID के साथ करें ये जरूरी काम, वरना हो जाएगी दिक्कत

28/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version