• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा विवाद, सुरक्षाकर्मी पर लगा बाइक चुराने का आरोप

Writer D by Writer D
31/08/2025
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Voter Adhikar Yatra

Voter Adhikar Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दरभंगा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में दरभंगा से एक नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने एक युवक की पल्सर 220 बाइक चुरा ली।

स्थानीय होटल संचालक शुभम सौरभ का कहना है कि उनके पिता अनिल राय के नाम से रजिस्टर्ड पल्सर 220 बाइक को राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो ने जबरन ले लिया और अब तक वापस नहीं लौटाया। शुभम के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब राहुल गांधी रोड शो कर रहे थे और भीड़ में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लग रहे थे।

 छह और बाइकों को लिया गया

शुभम ने बताया कि वह NH-27 चक्का के पास अपने ढाबे पर थे। उसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने पहले चाय पी और फिर बाइक मांगी। मना करने पर भी दबाव बनाया गया, जिसके बाद उन्हें बाइक देनी पड़ी। शुभम का कहना है कि उनकी बाइक के साथ छह और बाइकों को लिया गया, जिनमें से बाकी सड़क किनारे मिल गईं लेकिन उनकी बाइक नहीं मिली।

सुरक्षाकर्मियों की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद

पीड़ित परिवार ने बाइक की तलाश में दरभंगा से लेकर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, ढाका और मोतिहारी तक चक्कर लगाए। शुभम ने बताया कि इस खोजबीन में उनके 15 से 20 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास सुरक्षाकर्मियों की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है।

प्रशासन से शिकायत, कार्रवाई का इंतज़ार

शुभम सौरभ ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मौखिक शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह मामला अब सुर्खियों में है और सुरक्षा व्यवस्था तथा राजनीतिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Tags: bihar newsNational newsvoter adhikar yatra
Previous Post

खेल के लंबे फॉर्मेट की सुंदरता की याद दिलाते… पीएम मोदी ने चेतेश्वर पुजारा को लिखा लेटर

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की आमजन से अपील- पहले हेलमेट, बाद में ईंधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
No Helmet-No Fuel

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की आमजन से अपील- पहले हेलमेट, बाद में ईंधन

यह भी पढ़ें

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

अमेरिका में एक और भारतीय की मौत, बीते महीने लापता हुए छात्र का मिला शव

09/04/2024
Life Imprisonment

हत्या मामले के दो दोषियों को आजीवन कारवास

10/09/2023
Sharad Pawar

शरद पवार की उद्धव ठाकरे को सलाह- एकनाथ शिंदे को बना दें मुख्यमंत्री

22/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version