• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू कांड: नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, SIT ने की थी सिफ़ारिश

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के बिकरू गांव में जुलाई में गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) की सिफारिश पर नौ लोगों के खिलाफ अलग-अलग आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि चौबेपुर थाने में विकास दुबे के पिता राम कुमार दुबे, उसके भाई दीपक, उसकी भाभी अंजलि और उसके गुर्गों विष्णु पाल उर्फ जिलेदार, अमित उर्फ छोटे बउवा, दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार और आशुतोष त्रिपाठी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस हासिल करने के आरोप में पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया गया था।

इसके साथ उन्होंने बताया कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा, उसके भाई दीपक दुबे, खुशी दुबे, राम सिंह, मोनू, आशुतोष त्रिपाठी, शांति देवी, रेखा अग्निहोत्री, विष्णु पाल उर्फ जिलेदार के खिलाफ दूसरे व्यक्तियों के पहचान पत्र के आधार पर मोबाइल सिम कार्ड हासिल करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है।

सांसद अतुल राय को बड़ी राहत, रेप का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ दर्ज होगी FIR

कानपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इन गड़बड़ियों का खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है। एसआईटी ने इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरू कांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने यूपी सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश की है। इन 40 पुलिसकर्मियों में तत्कालीन एसपी (ग्रामीण) प्रद्युम्न सिंह, तत्कालीन सीओ (कैंट) राम कृष्ण चतुर्वेदी और वर्तमान सीओ (एलआईयू) सूक्ष्म प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकरू गांव में माफिया सरगना विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर उसके गुर्गों ने घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस वारदात में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस मामले में विकास दुबे को 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जबकि अगले दिन सुबह स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई कथित मुठभेड़ में वह मारा गया था।

Tags: crime newskanpur attackkanpur crime newskanpur newslatest UP newsup newsUttar Pradesh Newsvikas dubeyबिकरू कांड
Previous Post

सांसद अतुल राय को बड़ी राहत, रेप का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ दर्ज होगी FIR

Next Post

फारुख अब्दुल्ला का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, उमर के साथ होम आइसोलेशन बढ़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Next Post
Umar Abdullah

फारुख अब्दुल्ला का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, उमर के साथ होम आइसोलेशन बढ़ा

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में 15 IPS अफसरों के तबादलें, यहां देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

23/04/2025
rishi sharma

अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी भाजपा से निष्कासित, रासुका और गैंगस्टर

08/06/2021
Shardiya Navratri

कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, इस बार इतने दिन चलेंगे व्रत

03/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version