• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की सरकार ने मऊ और गऊ दोनों को सताया है : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
04/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मऊ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के कोपागंज स्थित बापू इण्टर कॉलेज के मैदान में समाजवादी पार्टी और गठबंधन दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार भी सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी के पिता और मऊ के सदर विधायक मुख्तार अंसारी का मंच से नाम नहीं लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा गर्मी निकाल रहे थे, लेकिन साइकिल और छड़ी ने मिलकर बाबा मुख्यमंत्री की गर्मी निकाल दी है। अब मऊ के लोगों ने भांप निकालने की तैयारी कर ली है। कहा की फौज, पुलिस, बीएड, टेट, नई शिक्षक भर्ती, दरोगा भर्ती निकालकर उत्तर प्रदेश के खाली पदों को भरेंगे एवं बेरोजगारों को रोजगार देंगे। शिक्षामित्रों की मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वोट अब साड़ चर गए हैं। अब यह लोग दंडवत करके, कान पकड़ कर, उठक बैठक कर या चाहे जितना तेल मालिश लगा ले इन्हें जनता वोट नहीं देने वाली है। भाजपा की सरकार ने मऊ और गऊ दोनों को सताया है।

दूसरों में दोष खोजना भाजपाइयों की आदत : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन दल को होली के त्योहार पर उपहार मिलने जा रहा है। सातवें चरण के चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होने जा रहा है। जब से सपा और छड़ी साथ आई है विरोधियों के छक्के छूटे हुए हैं।

आगे कहा कि यह चुनाव भारत के लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। हम लोग गंगा मैया का पानी उठा कर सच बोलने का कसम लेते हैं। लेकिन भाजपा के लोग कमाल के हैं। वे गंगा मैया के पानी को छूकर उसमें डूब कर झूठ बोलते हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। लेकिन भाजपा जितना झूठ बोलती है विश्व में कोई और दल उतना झूठ नहीं बोलता है। भाजपा का छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं। बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं और सबसे बड़े नेता सबसे बड़ा झूठ बोलते हैं।

यह चुनाव छलिया बनाम बलिया का : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में आप की खाद की बोरी में से पांच किलो खाद चोरी हो गई, यह तरीका इन लोगों ने पारले जी वालों से सीखा है। यह सरकार अगर दोबारा आई तो अब खाद 10 किलो चोरी कर लेंगे और सौ का पेट्रोल दो सौ रुपये में बेचेंगे। उन्होंने कहा कि मऊ के बुनकर सताए गए व परेशान हैं। इनकी रोजी रोटी छीनी गई है। बुनकरों के लिए फ्लैट रेट की बिजली का इंतजाम खत्म कर दिया गया है। हम भरोसा दिला रहे हैं मेरी सरकार में बुनकरों को 24 घंटे सिर्फ बिजली ही नहीं मिलेगी बल्कि फ्लैट दर पर बिजली देंगे। यही नहीं अगर आवश्यकता पड़ी तो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बुनकरों के लिए मार्केटिंग का एक बहुत बड़ा हब बनाएंगे और किसानों के एमएसपी के लिए भी एक मंडी बनाएंगे।

2022 का चुनाव यूपी के भाग्य और देश को नई दिशा देने वाला : अखिलेश यादव

इस अवसर पर सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि अखिलेश को कोई मुख्यमंत्री बनने से रोक नहीं सकता। भोजपुरी अंदाज में बोलते हुए कहा कि किसानों को साड़ से निजात दिलाने के लिए हमे अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है। सपा सरकार बनते ही बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा।

श्री राजभर ने कहा कि गृहमंत्री घबरा उठे हैं, बोल रहे हैं 12वीं पास कर इंटर में नाम लिखा लो। वाराणसी में हमको योगी के गुंडों ने गाली दिया, मारे पिटे और योगी मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। मेरी जान भी चली जाएगी तो आप इस आंदोलन को रुकने मत देना। उन्होंने कहा कि यह मेरी प्रतिष्ठा का सवाल है एक-एक वोट गठबंधन को देना है।

घरों और गाड़ियों से झंडे उतारने लगे भाजपाई : अखिलेश यादव

आगे कहा कि योगी को गोरखपुर और अमित शाह व मोदी को गुजरात नहीं भेज दिया तो मेरा नाम ओमप्रकाश नहीं। उन्होंने भाजपा को ललकारते हुए कहा कि मुख्तार, अतीक का नाम लेते हैं अगर मर्द हैं तो बृजेश सिंह का नाम लेकर बताओ। उन्होंने आगे बताया कि आरक्षण, संविधान को बचाना है। जुल्म का बदला लेना है तो साइकिल और छड़ी को जीताओ।

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने घोसी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जिताने की अपील करते हुए कहा कि दारा सिंह ने सही वक्त पर सही निर्णय लेकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने मंच से ही मधुबन के प्रत्याशी उमेश चन्द्र पांडेय को जिताने की अपील की। इसके साथ ही सभी सीट पर छड़ी व साइकिल को जीताने की अपील की।

इस दौरान मंच पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, राम हरी चौहान, मऊ जनपद के प्रभारी चंद्रदेव राम यादव, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, अल्ताफ अंसारी, शैलेंद्र यादव साधु, लाल बहादुर यादव ,अंशा यादव, पूनम यादव, लीलावती कुशवाहा, महेंद्र चौहान, सुभाष यदुवंशी आदि मौजूद रहे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

गर्मी में ये 8 चीजें रखेंगी आप की सेहत का ख्याल

Next Post

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शनाया बैकलेस ड्रेस में बिखेरे जलवे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Shanaya-Kapoor

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शनाया बैकलेस ड्रेस में बिखेरे जलवे

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
CM Dhami

पीएम का राष्ट्र के नाम संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक: सीएम धामी

12/05/2025
Bad Luck

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version