• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता की राजनीति में भाजपा भी सिद्धांतों से समझौते करने लगी है : शांता कुमार

Desk by Desk
24/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
शांता कुमार Shanta Kumar

शांता कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य व वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपनी आत्मकथा के माध्यम से भाजपा को बड़ी नसीहत दी है। उनका मानना है कि धीरे-धीरे सत्ता की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी भी समझौते करने लगी है। राजनीति के प्रदूषण का प्रभाव भाजपा पर भी पड़ना शुरू हो गया है। इस प्रदूषण से उस युग के मेरे जैसे थोड़े से बचे हुए नेता बहुत व्यथित होते हैं। पार्टी के एक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तो मुझे यहां तक कहा था कि यह वह पार्टी ही नहीं है, जिसमें हम थे, इसलिए व्यथित मत हुआ करो।

इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को फर्जी फिल्म इंडस्ट्री क्यो बताया

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने इस टीस का जिक्र अपनी आत्मकथा ‘निज पथ का अविचल पंथी’ में सार्वजनिक की है। इस किताब के कवर पेज पर शांता और उनकी दिवंगत धर्मपत्नी संतोष शैलजा का फोटो लगा है। उनकी आत्मकथा का विमोचन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने किया।

इस पुस्तक के विमोचन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को करना था, लेकिन वह इस दौरान मौजूद नहीं रहे। आत्मकथा में शांता ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, तो वहीं पार्टी के मौजूदा माहौल पर भी बहुत कुछ लिखा है।

अब तो सत्ता प्राप्ति के लिए और विरोधियों को नीचा दिखाने के लिए करवाए जाते हैं दंगे

उन्होंने किताब में सिद्धांतों से कभी समझौता न करने की भाजपा नेतृत्व को कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने किताब में लिखा है कि भाजपा राष्ट्र निर्माण में आशा की अंतिम किरण है। पूरी राजनीति लगभग भटक चुकी है। अब तो सत्ता प्राप्ति के लिए और विरोधियों को नीचा दिखाने के लिए दंगे तक करवाए जाते हैं। दल-बदल में नेताओं का क्रय-विक्रय होता है और पता नहीं क्या कुछ किया जाता है। पूरे देश की भ्रष्ट होती हुई इस राजनीति में आशा की एकमात्र अंतिम किरण भाजपा भी यदि भटक गई तो फिर देश का भविष्य कैसा होगा।

आरएसएस का भाजपा से मार्गदर्शन हुआ कम

भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक आधार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) है। एक समय था जब संघ के प्रमुख नेता इस बात पर ध्यान करते थे कि पार्टी मूल्यों की राजनीति से कहीं समझौता न कर ले। धीरे-धीरे संघ का यह मार्गदर्शन कम होता जा रहा है। मैं इस सारी परिस्थिति से चिंतित हूं। 2014 में पहली बार मोदी पूर्ण बहुमत से भारत के प्रधानमंत्री बने। उनके कुशल नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। अपनी आत्मकथा में शांता ने जहां पार्टी के नेतृत्व को कड़ी नसीहत दी है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक रूप से जमकर तारीफ भी की है।

राजनीति सत्ता के लिए हो गई

किताब में शांता कुमार ने इस बात का भी जिक्र किया है कि जब 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी थी, तो उन्हें भी कैबिनेट की दौड़ में शामिल होने के लिए कहा गया, लेकिन सिद्धांतवादी होने के कारण उन्होंने यह कहा था कि जो मिलेगा, वही ठीक है। उसके बाद उन्हें उपभोक्ता मंत्री बनाया तो कहा कि यह मंत्री पद बहुत छोटा है, लेकिन उन्होंने यही कहा कि भारत सरकार का कोई मंत्री पद छोटा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि राजनीति अब देश के लिए नहीं, सत्ता के लिए हो गई है। अपनी आत्मकथा में उन्होंने अभिनेता एवं नेता शत्रुघन सिन्हा की ओर से पार्टी को दी गई नसीहतों का भी जिक्र किया है।

Tags: formar cm shanta kumarHimachal Pradesh Hindi SamacharHimachal Pradesh News in HindiLatest Himachal Pradesh News in HindiShanta kumar biographyshanta kumar biography in hindishanta kumar biography releasedshanta kumar news todayशांता कुमार
Previous Post

Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali: कभी कपड़े सिलती थीं मां

Next Post

इस सप्ताह शुरू होने वाली है यूपी टीजीटी-पीजीटी के 15508 पदों पर भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

11/03/2026
Next Post
Bihar Teacher

इस सप्ताह शुरू होने वाली है यूपी टीजीटी-पीजीटी के 15508 पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें

Belt

अपने लिए Belt खरीदने से पहले जान ले ये खास बातें

11/02/2024
Industrial

उत्तर प्रदेश ने तोड़े सभी रिकार्ड, उद्योग वृद्धि में बना देश का चैम्पियन राज्य

28/08/2025
Bhojpuri star Khesarilal Yadav in romantic style with Kajal Raghavani

काजल राघवानी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखें भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version