• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा विचारों की पार्टी है और बाकी पार्टियां परिवारवाद व वंशवाद से ग्रसित : नड्डा

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन किसी की अपील पर तभी विश्वास करना जब उनकी सरकार में और योगी सरकार में कार्यों का आंकलन कर लेना। इसके बाद ही मतदान करना और यह भी सोचना कि आपका मत राष्ट्रहित जा रहा है कि नहीं। यह बातें शनिवार को औरैया पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाने की बात कही थी तो करके दिखाया है। भाजपा विचारों की पार्टी है और बाकी पार्टियां परिवारवाद व वंशवाद से ग्रसित हैं। समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके दो मंत्री जेल में हैं और दो बेल पर हैं। फिर भी उन्हें टिकट दिए जा रहे हैं, आखिर सपा ऐसे लोगों को टिकट क्यों देती है, अब यह आप लोगों को देखना है।

किसानों को हुआ लाभ

इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को लाभ हुआ, एमएसपी जो बढ़ाई गई है उससे सिर्फ किसानों को ही लाभ हुआ। उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ 70 लाख किसानों को हेल्थ कार्ड दिए गए। इसके अलावा किसानों की पेंशन भी शुरू की गई। जबकि आजादी के बाद से कई ऐसी सरकारें आई जिन्होंने किसानों के हितों के लिए कोई भी कार्य नहीं किया मगर भाजपा सरकार एक ऐसी सरकार रही जिसने किसानों के हितों की बात को सोचते हुए उनके लिए पेंशन शुरू की। यह कार्य कोई भी सरकार न सोच पाई और न कर पाई। मगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह कार्य कर दिया।

किसानों का माफ किया गया कर्ज

उन्होंने कहा कि 36000 करोड़ों रुपए से 85 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। उत्तर प्रदेश में ढाई करोड़ किसानों के खाते में दो हजार रुपए प्रति माह मोदी सरकार द्वारा भेजे जाते हैं जिससे किसानों को लाभ होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक करोड़ 80 लाख रुपए खर्च करते हुए 10 करोड़ पचास लाख किसानों के खाते में 2000 रुपये के हिसाब से भेजे हैं।

अमित शाह ने बंद किया डोर-टू-डोर कैंपेन, ये है बड़ी वजह

उन्होंने कहा कि अब तक खाद के दाम आसमान छू रहे थे मगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मोदी सरकार ने खाद के दाम को तुरंत आधा कर दिया। संवाद कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सपा और बसपा ने की जातिगत की राजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा ने जातिगत राजनीति की है और योगी सरकार ने पांच साल में सबका साथ सबका विकास किया है। बीते पांच साल में यूपी विकास में काफी आगे हुआ है। इसके साथ ही पूरे देश में 11 करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश में ढाई करोड़ इज्जत घर बने हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है, राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे कहा था तो किया भी है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

एसटीएफ़ के हत्थे चढ़ा कछुआ तस्कर, 200 कीमती कछुए बरामद

Next Post

29 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post

29 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

यह भी पढ़ें

Tanzin Fatima

साइकिल रैली जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की कोशिश को रोकने के लिए है शांतिपूर्ण आंदोलन

11/03/2021
MahaKumbh 2025

Mahakumbh 2025: सड़क मार्ग से प्रयागराज तक सुगम यात्रा का सपना होगा साकार

12/10/2024
Allahabad University

AU में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, PG समेत इन कोर्सेज के लिए करें आवेदन

12/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version