• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने अपराधियों की जात को गद्दी से रद्दी बनाकर रखा : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शहर पश्चिमी में विपक्ष के पास अपराध, भाजपा के पास विकास : सिद्धार्थ नाथ सिंप्रयागराज शहर पश्चिमी में सपा के पास सिर्फ अपराध के इतिहास का बही खाता है और भाजपा के पास विकास की बही खाता है। यह बातें शहर पश्चिमी विधायक व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा द्वारा आयोजित जमुनापट्टी मंडल कार्य समिति की बैठक जलालपुर घोसी एवं मंडल खुल्दाबाद मंडल कार्य समिति मंडल कार्यालय में कही।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंडल कार्य समिति की बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा शहर पश्चिमी में पिछले 30-35 सालों का विपक्ष के पास सिर्फ लूट, हत्या, भूमि कब्जा और अपराध का बही खाता है। मैंने साढ़े चार सालों में भगवतपुर में ब्लॉक निर्माण, सौ बेड अस्पताल, गांजा गांव में उद्योग, आधुनिक एयरपोर्ट, सूबेदारगंज का आधुनिकीकरण स्टेशन, पुल, अनेक सड़कों के चौड़ीकरण का जाल तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना आदि बही खाता बनाया है। हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा है। अपराधियों की जात को गद्दी से रद्दी बनाकर रखा है। कानून राज कायम हुआ है, तभी कई उद्योग शहर पश्चिमी में आ रहे हैं।

उन्होंने कहा वैश्विक कोरोना महामारी के दौर में हर गरीब परिवार निःशुल्क खाद्यान्न देने का कार्य योगी सरकार ने किया। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से हर परिवार को लाभांवित कराया है। मैंने कहा था कि जो जैसा बीज बोएंगे वैसा ही वातावरण होंगे। पहले जाति और धर्म तथा अपराध के बीज बोया था तो जीवन और जीविका दोनों संकट में थे। 2017 में विकास का बीज बोया तो शहर पश्चिमी की नई पहचान विकास बन चुका है। लेकिन कार्यकर्ता मुगालते में न रहे, जनता के बीच घर-घर से संवाद कर विकास के पन्ने खोलकर जनजागरण करते रहें।

गोरखपुर का कमाल है कि मच्छर और माफिया का सफाया हुआ है : सीएम योगी

प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा व मंडल प्रभारी डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने कहा पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक तथा मंडल पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ताओं को जनभागीदारी से साथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी तथा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा कराए गए कार्यो का जनजागरण करें। कहा 2022 भाजपा कार्यकर्ताओं की असली परीक्षा है।

घोसी जलालपुर से लौटते समय अचानक पीपलगांव बाजार में नगीना जलेबी वाले दुकान के सामने गाड़ी रुक गयी। दुकान में पहुंच कर कहा जलेबी खिलाओ, दुकानदार को उम्मीद नही था कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दुकान में जलेबी खाने आएंगे। मंत्री गुड़ही जलेबी का रसास्वाद लेकर अगले कार्यक्रम की ओर चल पड़े। न्याय बिहार कालोनी सुलेमसराय में शिव बाबू दुबे के साथ वृक्ष रोपित कर वृक्षारोपण की अपील किया। इस मौके पर काशी प्रान्त महामंत्री संतोष सिंह पटेल, रामानंद पाल, संजय श्रीवास्तव, राजेश सिंह पटेल, सुरेश पासी, राजेश सिंह सिंगरौर, कमलेश मिश्र, श्रवण पाल, रामानंद प्रजापति, प्रेम नारायण केसरवानी, ज्ञान बाबू केसरवानी, चंद्रशेखर ओझा आदि ने विचार रखे।

Tags: Prayagraj NewsSiddharth Nath
Previous Post

गोरखपुर का कमाल है कि मच्छर और माफिया का सफाया हुआ है : सीएम योगी

Next Post

राम मंदिर के शिलान्यास की प्रथम वर्षगांठ पर दीप प्रज्वलन की अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
Ram

राम मंदिर के शिलान्यास की प्रथम वर्षगांठ पर दीप प्रज्वलन की अपील

यह भी पढ़ें

आयुष विभाग के कार्यक्रम में सीएम धामी ने बच्चों संग जमकर किया नृत्य

16/12/2021
Rahul Gandhi

‘… मैं INTERESTED नहीं’, अयोध्या जाने के विवाद पर बोले राहुल गांधी

16/01/2024
Video streaming platform Netflix will soon enter the video gaming market

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स जल्द ही वीडियो गेमिंग बाजार में एंट्री करेगा

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version