• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता ने रात में महिला को अकेली देख की हैवानियत, कपड़े भी फाड़े

Writer D by Writer D
09/11/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Narendra Tripathi

Narendra Tripathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। भाजपा किसान मोर्चा के बुंदेलखंड व कानपुर क्षेत्र के पूर्व प्रभारी के खिलाफ यूपी के औरैया जिले में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने जबरन दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार की दोपहर 10 महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें लिखवाया कि वह महिला सशक्तिकरण व महिला उत्थान के लिए एक महिला संगठन चलाती है। नवंबर 2021 में एक सामाजिक कार्यक्रम में भारतीय किसान मोर्चा के नेता नरेंद्र त्रिपाठी (Narendra Tripathi) से मुलाकात हुई।

उन्होंने संगठन संचालन में सहयोग की बात कहते हुए अपना ब्रह्मनगर स्थित मकान रहने व संगठन के कार्यालय संचालन के लिए दिया। वादिनी की बहन अपनी पुत्रियों के साथ रहती थी। फरवरी 2022 की रात वादिनी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि लोकलाज के कारण वह शांत रही। आरोप है कि सुबह आठ बजे जब वह कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी भाजपा नेता ने उसकी बहन को बुरी नीयत से कमरे में खींचने लगा।

कपड़े फाड़ने का आरोप

उसने बहन को बचाया। इस दौरान मारपीट कर नरेंद्र (Narendra Tripathi) ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने कई महिलाओं पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए वादिनी ने सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि वादिनी की तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, किसी महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाना, जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाना के धमकी देकर दुष्कर्म करना। अपने पद का गलत इस्तेमाल करके दुष्कर्म करना, एक से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करना।

इन पदों पर रहे चुका है आरोपी भाजपा नेता (Narendra Tripathi)

आरोपी नरेंद्र त्रिपाठी (Narendra Tripathi) भारतीय जनता पार्टी के कई संगठनों में बडे़ पदों पर रह चुका है। जिसमें वह किसान मोर्चा के कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी के अलावा रेलवे बोर्ड के सदस्य के पद पर भी रह चुका है। वर्तमान में दिबियापुर स्थित एक शिक्षण संस्था (सरस्वती शिशु मंदिर) में प्रबंधक के पद पर है। हाल ही में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर प्रांतीय नेताओं के पास भेजी गई सूची में भी नरेंद्र त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत

भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। भाजपा नेता ने महिला पर संगठन की आड़ में अनैतिक कार्य में संलिप्त होने, घर में रात के समय कई तरह के लोगों के आने की बात कही। बताया कि मकान खाली करने व किराये की बात कहने पर फर्जी आरोप लगाए गए हैं।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

इस देश ने रची थी ट्रम्प को मारने की साजिश, दो शूटर अरेस्ट

Next Post

इस राज्य में कांग्रेस ने शुरू किया जातीय सर्वेक्षण, जयराम रमेश ने बताया ‘ऐतिहासिक और क्रांतिकारी’

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
Caste Survey

इस राज्य में कांग्रेस ने शुरू किया जातीय सर्वेक्षण, जयराम रमेश ने बताया 'ऐतिहासिक और क्रांतिकारी'

यह भी पढ़ें

Electricity

हड़ताल के बाद बिजली इंजीनियरों में घमासान

22/03/2023
AK Sharma

महाकुंभ सबसे बड़े आयोजनों में से एक साबित हुआ: एके शर्मा

21/01/2025
यूपी मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट : यूपी के कई शहरों में आंधी, तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version