• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली के दिन सोनीपत थर्राया, बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
15/03/2025
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
BJP leader Surendra Jawahar was murdered

BJP leader Surendra Jawahar was murdered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में होली के दिन एक भाजपा नेता मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा (Surendra Jawahar) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर तीन गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस हत्या की वारदात को जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया है। सुरेंद्र को उनके पड़ोसी ने गोली मारी, जिसके साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में पड़ोसी ने सुरेंद्र जवाहरा की हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। अब सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले को लेकर मृतक की पत्नी कमला का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस हत्या की असल वजह जानने की कोशिश कर रही है। ये घटना शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे की है, जब जवाहरा गांव में पड़ोसी ने मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सुरेंद्र ने अपने पड़ोसी से उनकी बुआ के नाम की जमीन खरीदी थी।

अमृतसर के मंदिर पर बाइक पर आए दो लोगों ने फेंका ग्रेनेड, CCTV वीडियो आया सामने

मृतक के जमीन खरीदने के बावजूद पड़ोसी मृतक सुरेंद्र (Surendra Jawahar) को जमीन पर कदम न रखने की चेतावनी दे रहा था। इसी विवादित जमीन की बुआई करने पर गुस्साए पड़ोसी ने बीती रात 3 गोलियां मारकर सुरेंद्र की हत्या कर दी। सुरेंद्र ने पहले अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से होली मनाई। इसके बाद जब वह घर आए, तब पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सुरेंद्र अपनी जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गए थे।

सुरेंद्र के माथे और पेट में गोली लगी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सुरेंद्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया और मृत घोषित कर दिया। जमीनी विवाद के साथ-साथ उनकी हत्या की एक और वजह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी ने साल 2022 में सरपंच का चुनाव लड़ा था। हालांकि वह मामूली अंतर से हार गई थी, लेकिन इस दौरान कृष्ण सरपंच उनका विरोधी बन गया था। कृष्ण के साथ भी उनका एक विवाद था, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि सुरेंद्र की हत्या की एक वजह ये विवाद भी हो सकता है।

Tags: crime newsHaryana newsNational newssonipat news
Previous Post

‘हमने पाकिस्तान के सभी 214 सैन्य बंधकों को मार डाला’, बलूच विद्रोहियों ने किया बड़ा दावा

Next Post

24 घंटे में दूसरी बार पाक सेना पर बम से हमला, कई जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
Baloch Liberations Army

24 घंटे में दूसरी बार पाक सेना पर बम से हमला, कई जवान घायल

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

09/09/2024
FIR against 2 in woman constable suicide case

महिला कांस्टेबल सुसाइड केस में दारोगा और सिपाही पर FIR, खंगाली जा रही चैट हिस्ट्री

07/12/2025
'राधे श्याम'

फिल्म ‘राधे श्याम’ ने रिलीज से पहले की 210 करोड़ कमाई

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version