• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत, नड्डा ने नितीश सरकार को घेरा

Writer D by Writer D
13/07/2023
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJP

Vijay Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद प्रोटेस्ट निकाल रहे बीजेपी नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इस घटना में एक बीजेपी नेता (Vijay Kumar)  की मौत हो गई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज में जहानाबाद नगर में बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।

पुलिस लाठीचार्ज में विजय (Vijay Kumar) घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश सरकार को घेरा है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है। नड्डा ने कहा, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है, जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुआ है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद विजय कुमार गिर गए। तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग

इससे पहले गुरुवार को सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाए जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार हो गई। बीजेपी के सदस्यों ने वेल में पहुंचकर सरकार को घेरा और प्रदर्शन किया, जिसके बाद बीजेपी के दो विधायकों को विधानसभा से मार्शल आउट कर दिया गया। बाद में रैली निकाल रहे विधायकों और नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और वॉटर कैनन, आंसू गैस के गोले छोड़े। उसके बाद लाठीचार्ज भी किया।

Tags: bihar newsbihar policeBihar VidhanSabhaNational newsnitish governmentpatna newsVijay Kumar
Previous Post

नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग

Next Post

सावन के महीने में सत्यम, शिवम, सुन्दरम की अवधारणा को किया जायेगा चरितार्थ: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
AK Sharma

सावन के महीने में सत्यम, शिवम, सुन्दरम की अवधारणा को किया जायेगा चरितार्थ: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Disha Patni

दिशा पाटनी की लेटेस्ट फोटो पर आया टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का कॉमेंट

27/11/2020

डीजल की बढ़ी कीमत पर 2 दिन बाद लगी ब्रेक, जानें आज की कीमत

27/07/2020
akshay kumar

अक्षय कुमार की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट लिखकर एक्टर ने दी जानकारी

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version