• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को गन्ना और अखिलेश को जिन्ना पसंद : नड्डा

Writer D by Writer D
19/12/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंबेडकरनगर के अकबरपुर से  जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई और कहा कि योगी को काम दो और अखिलेश यादव को घर में आराम दो।

इस अवसर पर उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की और जय श्रीराम का नारा लगाया। उन्होंने कहा, ‘ई हमार सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की धरती पर हम हैं। हम उनको नमन करत हैं। भगवान श्रीराम के लिए जोरदार नारा होई जाई… जै श्री राम। उन्होंने कहा कि मैं डॉ. डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। यहां से यात्रा शुरू होकर करोड़ों लोगों का विश्वास प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है।  वे सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो। उनको तोड़ लो, यही करती हैं लेकिन भाजपा सबके लिए काम करती है। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना और आयुष्मान योजना सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है। अब चुनाव आ गए हैं, सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे, लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाओं की सफाई कर दी है। यह सरकार की सही नीयत के कारण हुआ। भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार की पर्यायवाची समाजवादी पार्टी है। ये लोग नए नहीं हैं, वही पुराने लोग हैं। यह वही सपा है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ आवाज उठाती है। इन्हें न तो युवाओं की फिक्र है और न ही किसानों की। उन्हें जिन्ना पसंद है, हमें गन्ना पसंद है। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लिए काम हुए हैं। किसानों का भला सिर्फ भाजपा ने किया।

योगी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप, सीएम योगी ने अखिलेश को दिया ये जवाब

नड्डा ने कहा कि काशी में आज जो विकास हुआ है, वह मोदी के चलते हुआ। सभी के खाते में हर तीन महीने पर निधि जा रही है। पश्चिमी यूपी में मायावती सरकार में 21 मिलें कौड़ियों के भाव बेच दी गर्इं और योगी सरकार में तीन नई मिलें खुली हैं। हम गन्ना की चिंता करते हैं, वे जिन्ना की चिंता करते हैं। उन्हें किसानों की चिंता नहीं है, उन्हें जिन्ना प्रिय हैं।

नड्डा ने कहा कि योगी की सरकार बरकरार रखनी है, वह माफिया को अंदर रखेंगे। हम मुजफ्फरनगर के दंगे कैसे भूल सकते हैं? पांच साल में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। माफियाराज उनकी पहचान था।  हमारी पहचान सुशासन है।

अखिलेश यादव ने 15 आतंकियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे वापस लिए थे। ये कानून के भक्षक हैं, इसलिए इन्हें घर में आराम दो और योगी को काम दो। धारा 370 हो या ट्रिपल तलाक का मामला हो, मोदी ने हल किया। रामजन्म भूमि पर हम सब चाहते थे कि मंदिर बने लेकिन कांग्रेस इसे अटकाती थी, भटकाती थी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश के पिता मुलायम सिंह ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था । आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। हर जगह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। जहां बड़े-बड़े देश कोरोना से संकट में हैं लेकिन भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।

Tags: Ambedkarnagar newsJP naddaup news
Previous Post

योगी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप, सीएम योगी ने अखिलेश को दिया ये जवाब

Next Post

भीषण आग की चपेट में आया घर, एक साथ बेघर हुए 9 परिवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
Next Post
massive fire in ferry

भीषण आग की चपेट में आया घर, एक साथ बेघर हुए 9 परिवार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Solar Mast Lighting

2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

01/07/2024
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

12 अगस्त तक आ सकती है दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन, Russia में पूरे हुए ट्रायल

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version