• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के लोग संविधान और हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हैं: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
02/05/2024
in उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को बदायूं पहुंचे और लोकसभा प्रत्याशी आदित्य यादव के लिए बहेड़ी स्थित नए आरटीओ ऑफिस के पास चुनावी सभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने मंच से गृहमंत्री अमित पर शाह निशाना साधते हुए कहा तोता उड़ेंगे तब उड़ेंगे, लेकिन मुझे पता है कि आज दिल्ली वाले भी बदायूं आए हुए हैं,उनके आज ही तोते उड़ गए होंगे।

उन्होंने (Akhilesh Yadav)  कहा कि भाजपा के लोग संविधान और हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हैं,यह संविधान बदलना चाहते हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि आपने वैक्सीन लगवाई, लेकिन कुछ लोग हमारे जैसे साथी होंगे जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई होगी। जिन्होंने वैक्सीन लगवाई होगी वह सर्टिफिकेट देखते होंगे तो क्या सोचते होंगे। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। वह इस बार भाजपा के खिलाफ वोट देने जा रहे हैं। भाजपा के लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे थे। पिछले 10 सालों में जितने भी इन्होंने वादे किए और बड़ी-बड़ी बातें की सब झूठे निकले।

किसानों को लेकर बोले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा देश में काले कानून को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया तब काले कानून वापस हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा ने हमेशा उद्योगपति,पूंजीपति व कारोबारी का साथ दिया। किसानों का साथ नहीं दिया जब कर्ज माफी की बात आई तो भाजपा ने नियम बना दिया कि जिसने 5 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लिया होगा उसका कर्ज माफ होगा। अगर हमारी सरकार बनी तो हम किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे। देश का किसान महंगाई से परेशान है। इसलिए देश में बीजेपी की सरकार रहते हुए लगभग 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है।

पेपर लीक होने से नौजवान भाजपा से नाराज: अखिलेश (Akhilesh Yadav) 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यह भी कहा कि जब नौजवान परीक्षा देने जाते थे और परीक्षा देकर घर लौटते थे तो उन्हें पता चलता था कि पेपर लीक हो चुका है। इस सरकार में 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। अभी पुलिस भर्ती परीक्षा सरकार ने 2 दिन कराई सरकार ने कड़े इंतजाम होने के दावे भी किए थे लेकिन इसके बाद भी पेपर लीक हो गया जिससे परीक्षा कैंसिल करनी पड़ी।

अगर परीक्षा कैंसिल नहीं हुई होती तो इस परीक्षा में बैठने वाले 8 से 10 लाख बच्चे ऐसे होते जिन्हें 100 में से 100 नंबर मिलते। अगर 100 में से 100 नंबर आते तो सरकार उन्हें नौकरी कहां से देती। पेपर लीक होने की वजह से एक परिवार के तीन लोग नाराज हैं। जिसकी वजह से भाजपा के खिलाफ हर लोकसभा सीट से 225000 वोट इनके खिलाफ पढ़ने जा रहे हैं। यह कहते हैं 400 पार लेकिन इस बार 400 हार होगी।

वोट लेने के लिए रिफाइंड चने व नमक दिया लेकिन अब नहीं मिल रहा

राशन वितरण को लेकर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा जब इन्हें वोट चाहिए था तब इन्होंने राशन में रिफाइंड, नमक, चना, दिया लेकिन आज आपको राशन में क्या मिल रहा है। भाजपा के लोग कहते हैं कि हमने 80 करोड लोगों को राशन दिया हम गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने का काम कर रहे हैं, लेकिन यह सब झूठे वादे हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने तय किया है कि अपने गरीबों को पौष्टिक आटा देने के साथ-साथ डाटा देने का भी काम करेंगे। क्योंकि बिना डाटा के आजकल कुछ नहीं चल पा रहा जब कंपनी आपको फोन दे रही थी तब सब कुछ फ्री था जब सबके हाथ में मोबाइल फोन आ गए तब कीमतें महंगी हो गई। दाता ने हमारा जीवन आसान कर दिया है।

मुख्यमंत्री पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कसा तंज

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पांच करते हुए कहा लखनऊ वाले हमेशा चाचा को याद करते हैं जब वह परेशानी में फंस जाते हैं। आपने हम सब ने विधानसभा में उनका उल्टा सीधा भाषण देखा उन्होंने कहा 56 में से 46 एसडीएम यादव हो गए हैं। तब हमने उनसे वह लिस्ट मांगी लेकिन वह आज तक लिस्ट नहीं दे पाए।

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, दर्जा प्राप्त मंत्री आबिद राजा, जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक आशीष यादव,पूर्व विधायक हाजी विटन, सहसवान विधायक बृजेश यादव, राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक मंत्री ओमकार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह,हाजी रईस अहमद सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद।

Tags: akhilesh yadavBadayun Newslok sabha elections 2024up news
Previous Post

सीएम साय से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने की मुलाकात

Next Post

भाजपा की जुमलेबाजी इस बार काम नहीं आने वाली, विदाई तय: मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Next Post
Mayawati

भाजपा की जुमलेबाजी इस बार काम नहीं आने वाली, विदाई तय: मायावती

यह भी पढ़ें

Naftali Bennett

नेतन्याहू राज खत्म, नफ्ताली बेनेट ने ली इजरायल के नये प्रधानमंत्री की शपथ

14/06/2021

गिरफ्तार DPRO श्रेया मिश्रा बोली- मेरे खिलाफ हुई बड़ी साजिश

19/06/2021

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा तीन करोड़ के पार, 10 लाख के करीब कालकवलित

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version