• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संविधान का मजाक बना रहे हैं बीजेपी शासित राज्य : असदुद्दीन ओवैसी

Desk by Desk
29/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
असदुद्दीन ओवैसी Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लव जिहाद को लेकर बीजेपी शासित राज्य बेहद आक्रामक हैं। यूपी में जहां लव जिहाद को लेकर कानून भी बन चुका है। तो वहीं मध्यप्रदेश में अध्यादेश जारी कर दिया गया है।

लव जिहाद पर राज्यों में बनाए जा रहे कानूनों को लेकर AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्य लव जिहाद कानूनों के माध्यम से संविधान का मजाक बना रहे हैं।

There's no definition of Love-Jihad anywhere in the Constitution. BJP ruled states are making a mockery of constitution through Love Jihad laws… If BJP governed states want to make a law, then they should make a law for MSP & providing employment: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/n8tikKD9u7

— ANI (@ANI) December 29, 2020

AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संविधान में कहीं भी लव जिहाद की कोई परिभाषा नहीं है। बीजेपी शासित राज्य लव जिहाद कानूनों के माध्यम से संविधान का मजाक बना रहे हैं। बीजेपी शासित राज्य अगर कोई कानून बनाना चाहते हैं, तो उन्हें एमएसपी को लेकर कानून बनाना चाहिए और रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए।

कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी वैक्सीन असरदार, घबराने की जरूरत नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट कह चुका है कि भारत के संविधान के तहत, अनुच्छेद 21, 14 और 25 के तहत, किसी भी भारतीय नागरिक के व्यक्तिगत जीवन में किसी भी सरकार की कोई भूमिका नहीं है। बीजेपी स्पष्ट रूप से संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने में संलिप्त है।

Courts have reiterated that under the constitution of India, under Article 21, 14 & 25, no govt has any role to play in the personal life of any Indian citizen…BJP is clearly indulging in violating fundamental rights of the Constitution: AIMIM's Asaduddin Owaisi on Love Jihad https://t.co/lSVrPxIKvE pic.twitter.com/NO3IOqXDQd

— ANI (@ANI) December 29, 2020

यूपी में लव जिहाद कानून के 1 महीने

इस बीच उत्तर प्रदेश में लव जिहाद कानून को बने एक महीने पूरे हो गए हैं। पिछले महीने 28 नवंबर को योगी आदित्यनाथ सरकार ने धर्म परिवर्तन कानून बनाया था। इसके बाद से अब तक उत्तर प्रदेश में 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें 51 लोग गिरफ्तार किए गए थे। जबकि 49 आरोपी अभी भी जेल में हैं।

यूपी में 14 में से 13 दर्ज मामलों में हिंदू महिलाओं पर जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाने का आरोप है। इसमें से 2 मामलों में शिकायकर्ता खुद पीड़िता है। इसके अलावा 12 मामलों में शिकायतकर्ता पीड़िता के रिश्तेदार हैं। इसमें से 8 मामलों में दोनों ने दावा किया कि वह दोस्त या रिश्ते में हैं, जबकि 2 ने कहा कि वह शादी कर चुके हैं।

27 नवंबर को धर्मांतरण विरोधी अध्यादेश को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दी थी। इस कानून के तहत बिजनौर में 3 केस दर्ज किए गए हैं, तो वहीं शाहजहांपुर में 2 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा बरेली, मुजफ्फरनगर, मऊ, सीतापुर, हरदोई, एटा, कन्नौज, आजमगढ़ और मुरादाबाद जिलों में केस रजिस्टर हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने भी आज मंगलवार को लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को पास कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज की अगुवाई में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। अब इसे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद फिर यह कानून की शक्ल ले लेगा।

मध्य प्रदेश सरकार पहले विधानसभा सत्र में धर्म स्वातंत्र्य बिल को पारित करने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते विधानसभा सत्र स्थगित करना पड़ गया है। इसलिए अब राज्य सरकार धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश लेकर आई है। इस अध्यादेश को राज्यपाल से मंजूरी के बाद 6 महीने के अंदर विधानसभा से पारित कराना पड़ेगा। धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश में 19 प्रावधान हैं।

Tags: aimimasaduddin owaisibjpCaseConstitutionIndiaLove JihadMadhya Pradeshmockery of constitutionUttar Pradeshअसदुद्दीन ओवैसी
Previous Post

LPG Cylinder अब सिर्फ 200 रुपए में मिलेगा, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Next Post

जदयू ने चलाया बीजेपी पर तीर, फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
जदयू ने चलाया बीजेपी पर तीर JDU shoots arrows at BJP

जदयू ने चलाया बीजेपी पर तीर, फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम में खाना खाने से करीब 100 लोग बीमार

07/10/2021
Sexual Exploitation

युवती को धोखे से शराब पिलाकर किया रेप, बर्थ-डे पार्टी के बहाने आरोपियों ने बुलाया था घर

07/09/2020
CM Samuhik Vivah Yojna

गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

15/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version