• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को अपना नाम बदलकर  भाझपा  कर लेना चाहिए : अखिलेश

Writer D by Writer D
07/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, सहारनपुर
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को भाजपा (BJP) पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी का जो जितना बड़ा नेता है वह उतना बड़ा झूठ बोल रहा है इसलिए भाजपा को अपना नाम बदलकर  भाझपा  कर लेना चाहिए।

अखिलेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,  यह उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा चुनाव को कहीं और ले जाना चाहती है। वह आरोप की राजनीति कर रही है। हमने देखा है कि जितना बड़ा भाजपा का नेता है, वह उतना ही बड़ा झूठ बोल रहा है। जिस तरीके से भाजपा लगातार झांसा दे रही है, झगड़ा लगाने का काम कर रही है और झूठ बोल रही है, अब भाजपा को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए। भाजपा की जगह भाझपा कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हाल ही में एक इत्र व्यापारी के घर पर छापामार कार्वाई के दौरान जो धन निकला था वह समाजवादियों का था। इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है। देश के बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोग झूठ बोल रहे हैं।

लखनऊ पहुंचीं ममता बनर्जी, अखिलेश ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,  मुझे खुशी है इस बात की हाल ही में बीबीसी ने एक फैक्ट चेक किया कि जो भाजपा के नेता बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, क्या वे सच बोल रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो का जो आंकड़ा है कोई और ही तस्वीर दिखाता है। बीबीसी ने फैक्ट चेक कर करके बताए कि आखिरकार कानून-व्यवस्था कहां खड़ी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में महिलाएं अगर सबसे ज्यादा कहीं असुरक्षित हैं तो वह उत्तर प्रदेश में ही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग को सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से ही मिली हैं और पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में ही हुई है और सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ भी उत्तर प्रदेश में ही हुई हैं। उन्होंने कहा,  हमने देखा कि किस तरह से गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। सरकार उसे बचाना चाहती थी। सरकार किसानों की तरह संविधान को भी टायर तले कुचलना चाहती थी।

सपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की सूची, सभावती शुक्ला को दिया योगी के खिलाफ टिकट

बिजनौर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खराब मौसम के कारण डिजिटल माध्यम से रैली संबोधित किए जाने से जुड़े एक सवाल पर अखिलेश ने मजाकिया लहजे में कहा  नहीं-नहीं मौसम की वजह से नहीं, कोई कारण दूसरा होगा। पंजाब वाला कारण होगा।

अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के लोग परिवर्तन चाहते हैं। जो माहौल दिख रहा है उसके हिसाब से कहा जा सकता है कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

इस सवाल पर कि बसपा प्रमुख मायावती ने पिछले दिनों सहारनपुर में आकर कहा था कि अखिलेश यादव मुसलमानों को अपनी जेब में समझते हैं जबकि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया, सपा अध्यक्ष ने कहा, मायावती जी के साथ हमारा गठबंधन था और सहारनपुर से लोकसभा के मौजूदा सांसद सपा और बसपा के गठबंधन के ही प्रत्याशी थे इसलिए आपको सवाल मुझसे नहीं उन्हीं से पूछना चाहिए। एक समय ऐसा था जब एक भी मुस्लिम लोकसभा में नहीं पहुंच पाया था। उस समय उपचुनाव में कैराना से किसी मुस्लिम को लोकसभा में भेजा था तो वह सपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने ही भेजा था।

अखिलेश यादव के सामने सपा के महासचिव ने जिलाध्यक्ष को जड़ा तमाचा

अखिलेश ने सपा के सत्ता में आने पर सहारनपुर की मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का नाम बदल दिए जाने के भाजपा के दावे से संबंधित एक सवाल पर कहा अगर हमारी सरकार बनी तो सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का नाम नहीं बदला जाएगा।

इस सवाल पर कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को गुंडे माफियाओं का हिमायती बताया है, सपा अध्यक्ष ने कहा, वह तो अगर अपने आईने में देख लें तो उन्हें गुंडा माफिया दिखाई दे जाएगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

जानिए BJP प्रत्याशी शलभ मणि ने किसे बनाया अपना प्रस्तावक

Next Post

पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार, छह लाख नकदी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
arrested

पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार, छह लाख नकदी बरामद

यह भी पढ़ें

arrested

जेल कर्मी बताकर ठगी करने वाला शातिर वाहन चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

12/01/2021
Electricity

बिजली रिफॉर्म्स से बढ़ेगी उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा

14/06/2025
बलिया गोलीकांड Ballia firing

बलिया गोलीकांड : बीजेपी विधायक बोले- धीरेंद्र ने सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version