• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप, शिवसेना आएगी साथ

Desk by Desk
28/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अभी राजस्थान में सियाासी भूचाल अभी थमा नहीं कि महाराष्ट्र से भी कुछ चिंगारी उठने लगी है। राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र से ऐसी सुगबुगाहट उठ रही है जो कांग्रेस का सिर दर्द और बढ़ा सकती है।

महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बयान दिया है कि शिवसेना से हाथ मिलाने के लिए बीजेपी तैयार है। इस बयान के बाद से महाराष्ट्र सहित पूरे देश की सियासत में फिर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। हालांकि पाटिल ने कहा कि हम केवल सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ हाथ मिला सकते हैं।

सत्ता में वापसी के लिए आ सकते शिवसेना के साथ

बता दें कि शिवसेना और बीजेपी का 25 साल का साथ उस वक्त टूटा, जबकि उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से हाथ मिला लिया और महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनाई। शिवसेना और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर रार था। महा विकास अघाड़ी की सरकार में मुख्यमंत्री की कुर्सी उद्धव ठाकरे के पास है। इस बीच कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अगर हम सत्ता में वापस आते हैं और शिवसेना के साथ गठबंधन करते हैं।

तो इसका मतलब नहीं है कि हम उनके साथ चुनाव लड़ेंगे। हम महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आप लोग तैयारी कीजिए कि आगामी चुनाव के दौरान पार्टी को किसी भी तरह की समस्या या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सभी अड़चनों को दूर कर दिया जाए।

वहीं इन सरगर्मियों से अलग अभी महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक फोटो पोस्ट की थी। स फोटो में उद्धव और अजित एक गाड़ी में बैठे हैं, जिसकी स्टियरिंग अजित के हाथों में है। वहीं ठीक इससे एक दिन पहले उद्धव ठाकरे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर तीन पार्टियां की सरकार ऑटो रिक्शा है तो उसकी स्टियरिंग मेरे पास है।

जिसके बाद अजित पवार के इस फोटो के डालने के बाद माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के बयान के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने तस्वीर के जरिए बताने की कोशिश की कि सरकार की स्टियरिंग किसके हाथ में है। इस बीच बीजेपी ने शिवसेना पर नरम रुख अपनाने की शुरुआत कर दी है। ऐसे में देखना होगा कि पुराने दोस्त फिर आपस में मिलते हैं या नहीं।

Tags: महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप
Previous Post

नायक एक्टर अनुपम श्याम आईसीयू में हैं भर्ती, मदद के लिए लगाई गुहार

Next Post

पश्चिम बंगाल हर हफ्ते 2 दिनों का रहेगा लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post

पश्चिम बंगाल हर हफ्ते 2 दिनों का रहेगा लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर किया है अग्रसरः सीएम योगी

16/10/2024
Drowned

गहरे नाले में गिर कर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

20/05/2021
CM Bhajan Lal

किसानों की समृद्धि से ही विकसित होगा देश-प्रदेश : मुख्यमंत्री

18/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version