• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के काम और उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी : शाही

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
surya pratap shahi

surya pratap shahi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर जिला प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2022 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम और उपलब्धियों पर लडेगी फिर से भारी जन समर्थन और बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

श्री शाही ने रविवार को सहारनपुर संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व 2017 में प्रदेश की जनता से भयमुक्त और पिकासोन्मुख राज्य बनाने के अपने वायदे को पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का का काम किया है। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का चुनाव मोदी और योगी के काम और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायेगी और चुनाव लडेगी और फिर से भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

श्री शाही ने बताया आज उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा की और कमिश्नर डा. लोकेश और नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ लंबी बैठक की। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर खास जोर दिया। शाही ने कहा कि सरकार सहारनपुर जिले के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगी। उन्होंने कहा कि 1074 करोड़ रूपए की लागत से जिले में 50 लाख रूपए से अधिक लागत की 74 परियोजनाएं संचालित है।

प्रदेश में 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमण के 36 नए केस : प्रसाद

कृषि मंत्री शाही ने कहा कि 500 करोड़ रूपए से अधिक धनराशि से बनने वाले सहारनपुर विश्वविद्यालय में कार्य शुरू हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष में 23 नये विद्यालयों, 13 नये सेतुओ तथा पेयजल की सात नई परियोजनाओं सहित जिले में चल रहे 69 कार्यों को पूर्ण कर लिया जायेंगा। उन्होंने कहा कि जिले में 06 नये ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कर दी गयी है और 15 दिन में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं के कब्जे से 2407 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गयी और चार बड़े भू-माफियाओं की 4.5 करोड़ रूपए की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि जिले में संचालित 74 परियोजनाओं में से सात जून माह तक पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नौ कार्य अगस्त में तथा नौ सितंबर तक पूर्ण हो जाएंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगभग 69 कार्यों को भी समयसीमा के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 74 परियोजनाओं में माह जून तक करीब 743 करोड रूपए़ की धनराशि उपलब्ध थी जिसमें से कार्यदायी संस्थाओं द्वारा लगभग 90 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है। 74 परियोजनाओं में से कुल 20 करोड़ रूपए की लागत की 12 परियोजनाओं के तहत विभिन्न थानों में हॉस्टल, बैरक का निर्माण कराया जा रहा है।

Tags: Saharanpur newssurya pratap shahi
Previous Post

होमगार्ड के रिटायरमेंट में ‘भावुक’ हुआ पूरा थाना, इंस्पेक्टर ने लिया आशीर्वाद

Next Post

नहाते समय दो युवक सहित तीन लोग सरयू नदी में डूबे, दो बचे, एक की तलाश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
Next Post
drowned

नहाते समय दो युवक सहित तीन लोग सरयू नदी में डूबे, दो बचे, एक की तलाश जारी

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव बोले-किसानों का आंदोलन जायज, मोदी सरकार उनके हित में ले फैसला

01/12/2020

सुशांत सिंह राजपूत केस : बिहार सरकार सीबीआई जांच को दे सकती है हरी झंडी

01/08/2020
jaishankar

‘तुरंत छोड़ दें लेबनान…’, युद्ध की आशंका के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी

26/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version