• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से की होटलों में बंद राज्य सरकार को मुक्त कराने की मांग

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
अशोक गहलोत

अशोक गहलोत

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैसलमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के जैसलमेर के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के नेृतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम ज्ञापन सौंपकर यहां के होटलों में बंद राज्य सरकार को मुक्त करवाने की मांग की है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा नगर मंडल ने भी राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर विधायकों एवं मंत्रियों के लिए तनोट मातेश्वरी मन्दिर को खोले जाने का विरोध किया। बुधवार को इन मंत्रियों एवं विधायकों का तनोट जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अंतिम समय में इनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

मासूम के साथ हैवानियत : दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला, एम्स में भर्ती, हालत नाजुक

उधर भारतीय किसान संघ अपनी मांगों को लेकर जैसलमेर में गुरुवार को महापड़ाव एवं विशाल प्रदर्शन करने जा रहा हैं।

राजस्थान की सियासत इन दिनो जैसलमेर में गर्माती जा रही है। शह मात के इस खेल में जैसलमेर के प्रमुख दो होटलो सूर्यगढ़ और गोरबंध पैलेस में बाड़ाबंदी में मौजूद विधायक मंत्री अब आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं। हालांकि कई विधायक एवं मंत्री जैसलमेर यात्रा का आनंद भी उठा रहे हैं। मंगलवार रात गोरबंध पैलेस में राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया। राज्य में जिम शुरु होने पर कई विधायकों ने सूर्यगढ़ होटल में जिम में पसीना बहाया।

नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया इतने लाख मुआवजे का ऐलान

वही भाजपा ने अब कांग्रेस की बाड़ाबंदी का विरोध करना शुरु कर दिया हैं। इसी कड़ी में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर जैसलमेर को दिये ज्ञापन के बारे मे बताते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि पिछले करीब 25 दिनों से प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। प्रशासनिक कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार कहीं नजर नहीं आ रही है। विधायक कभी जयपुर तो कभी जैसलमेर की पांच सितारा होटलों में आराम कर रहे हैं। दिखावे के लिए फाईलों को इधर-उधर किया जा रहा है। मंत्री मंदिरों में पूजा अर्चना में लगे हैं जबकि मंदिर आम आदमी के लिए बंद है।

Tags: 24ghanteonline. comAshok Gehlotcrisis on Rajasthan governmentMLA in hotelsMLA of Gehlot government in hotelspolitical crisis in Rajasthanअशोक गहलोतअशोक गहलोत न्यूजगहलोत सरकार के विधायक होटेलों मेंराजस्थान में सियासी संकटराजस्थान सरकार पर संकटहोटेलों में विधायक
Previous Post

जानें राम के वे 8 मंत्र, जिनसे मिलती है सफलता, शक्ति एवं सर्वसिद्धी

Next Post

नवरत्नों से जड़े हरे रंग की पोशाक में विराजे हैं राम लला

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Next Post
राम लला का ड्रेस

नवरत्नों से जड़े हरे रंग की पोशाक में विराजे हैं राम लला

यह भी पढ़ें

rain

तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली निजात

14/09/2021
Anil Vij

इस राज्य में वैक्सीन की दोनों डोज न लगवाने वालों को नहीं मिलेगा इन जगहों में प्रवेश

22/12/2021

संदिग्ध अवस्था में लापता युवक का नहीं लगा सुराग, गुमशुदगी दर्ज

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version