• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का पहला शो फ्लॉप: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
20/04/2024
in उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पहला शो फ्लॉप हो गया है।

समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती क्रान्तिकारी है। मेरठ ने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलायी थी। अब मेरठ की जनता भाजपा के दस साल के कुशासन से आजादी दिलायेगी। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। तीन काले कानून लाकर किसानों के खिलाफ कानून बनाया था। किसानों ने भाजपा सरकार के काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया। हजारों किसान शहीद हुए। किसान पीछे नहीं हटे। भाजपा सरकार काले कानून वापस लेने पर मजबूर हुई।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसान सरकार से फसलों के एमएसपी की गारन्टी चाहता था। भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। किसानों को अपमानित किया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को फसलों की एमएसपी का अधिकार दिया जाएगा। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ नौजवानों के साथ धोखा किया। नौकरियां नहीं दी। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। भाजपा सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराया जिससे कि नौकरी और आरक्षण न देना पड़े।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर फेल हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने हर वर्ग से वादाखिलाफी की है। पहले जुमलेबाजी करते थे, अब गारन्टी के नाम पर छलना चाहते है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। जनता को भाजपा की गारन्टी नहीं बाबा साहब के संविधान में मिले अधिकार की गारन्टी चाहिए। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने जनता को संविधान दिया है वह सबसे बड़ी गारन्टी है। संविधान से ही जनता को अधिकार और आरक्षण मिला है। सभी को सम्मान मिलता है। वोट देने का अधिकार और सरकार बनाने का अधिकार मिलता है। भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ वोट करके बाबा साहब अम्बेडकर के बनाये संविधान को बचाना है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की गोदाम बन गयी है। सारे भ्रष्टाचारी भाजपा में चले गए हैं। भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। लूट मचाई है। भाजपा के बड़े-बड़े नेता इलेक्टोरल बांड के नाम से घबराये हुए हैं। जैसे इलेक्टोरल बांड की बात होती है, भाजपा नेता बेहोश होने लगते हैं। भाजपा चुनाव चंदे का हिसाब नहीं देना चाहती।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स लगाकर चंदे के नाम पर वसूली की है। एक हजार, पांच सौ, छह सौ, चार करोड़ रूपये वसूला है। इलेक्टोरल बांड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। जब इलेक्टोरल बांड की वसूली से इनकी बदनामी होने लगी तो भाजपा ने इससे ध्यान हटाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल को झूठे मुकदमें में जेल भिजवा दिया। भाजपा ने विपक्ष के बहुत नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाये। प्रताड़ित किया है। भाजपा की पहचान झूठ और लूट है। भाजपा सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन भाजपा कोई महंगाई, बेरोजगारी की बात नहीं करता। गरीब इलाज नहीं करा पा रहा है। खाने-पीने से लेकर हर चीज में महंगाई बढ़ा दी है। भाजपा के भ्रष्टाचार ने महंगाई कई गुना बढ़ा दी है। मेरठ में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल है। मेरठ में समाजवादी पार्टी के माहौल को देखकर मुख्यमंत्री घबराये हुए है।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने विजन डॉक्यूमेंट घोषणा पत्र के वादों में पूरा करेगी। आटा से लेकर डाटा तक फ्री में देगी। समाजवादी पार्टी की सरकार में लैपटॉप दिया था। भाजपा सरकार ने वादा किया लेकिन मुख्यमंत्री जी ने लैपटॉप नहीं दिया। दुनिया में आज डिजीटल डिवाइड की बात हो रही है। समाजवादियों ने इस पर पहले ही काम किया था। समाजवादी लोग आगे भी सोचते हैं।

श्री यादव ने मतदाताओं से सावधान रहकर मतदान की अपील करते हुए कहा कि मतदान के साथ बूथ की चौकीदारी भी करनी है।
उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली के समर्थन में संयुक्त चुनावी जनसभा की। श्री यादव ने दानिश अली को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं सभी को अपमानित किया है। जनता ने भाजपा का सफाया करने का इरादा कर लिया है।

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024merrut newsrahul gandhiup news
Previous Post

हम 400 पार की बात करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है : अमित शाह

Next Post

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी जीत, घर में ही दिल्ली को दी मात

Writer D

Writer D

Related Posts

Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
Next Post
Sunrisers Hyderabad

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी जीत, घर में ही दिल्ली को दी मात

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी से भारतीय उद्यमियों के समूह ने की भेंट

21/12/2022
Shri Siddhivinayak Hotel

होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

12/02/2026
nap at night

क्या नाइट शिफ्ट में हल्का नाश्ता स्वास्थ्य के लिए फायदे का सौदा

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version