• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Black marketing of Remedesvir injection

Black marketing of Remedesvir injection

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का भंड़ाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभारती मेडिकल काॅलेज के वार्ड ब्वाॅय से तीमारदार बनकर इंजेक्शन खरीदे थे।

कोविड वार्ड के वार्ड ब्वाॅय ने 25 हजार रुपए में यह इंजेक्शन बेचा था। आरोपितों को पकड़ने पर सुभारती मेडिकल काॅलेज के गार्डों ने पुलिस पर हमले की कोशिश की। पुलिस ने हमले के आरोपित छह आरोपितों को पकड़ लिया है।

पुलिस को कई दिनों से कई मेडिकल काॅलेज व प्राइवेट अस्पतालों द्वारा कर्मचारियों की मिलीभगत से रेमडेसिविर इंजेक्शन को ब्लैक में बेचने की सूचना मिल रही थी। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा सर्विलांस सेल टीम, थाना देहली गेट और थाना जानी पुलिस को लगाया था। इस ऑपरेशन का जिम्मा पुलिस अधीक्षक देहात केशव कुमार को सौंपा गया था। पुलिसकर्मी तीमारदार बनकर सात दिन से सुभारती मेडिकल काॅलेज से रमेडेसिविर इंजेक्शन खरीदने की बात कर रहे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा आबिद नामक व्यक्ति से 32000 रुपए में सौदेबाजी हो रही थे, जो 25000 में तय हो गई।

धार्मिक मान्यतओं के साथ हो कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार, दें सहायता राशि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम सुभारती मेडिकल काॅलेज पहुंच गई। सुभारती मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड के नर्सिग कर्मचारी द्वारा पुलिस को काॅलेज के मुख्य द्वार पर इंजेक्शन देने के लिए बुलाया। कर्मचारी ने 25000 रुपए लेकर एक रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राइवेट कपड़ो में तैनात पुलिस कर्मचारियो को बेच दिया।

जब और इंजेक्शन की मांग की गयी तो इन कर्मचारियो द्वारा तीन इंजेक्शन अगले दिन देने का विश्वास दिलाया गया। इस दौरान शक होने पर यह कर्मचारी भागकर आईसीयू में जाकर छिप गए। पुलिस ने उन्हें वहां से पकड़ लिया। इस बीच वहां मौजूद सुभारती काॅलेज के गार्ड व बाउंसरों द्वारा पुलिस को घेरने की कोशिश की और गेट बंद कर दिया गया। पुलिस ने सख्ती करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मौके से छह बांउसर व गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से 25 हजार रुपए नकद और एक रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुआ।

यूपी पहुंचा ऑक्सीजन टैंक, CM योगी ने जताया PM मोदी का आभार

गाजियाबाद के मरीज को आवंटित हुआ था इंजेक्शन

पुलिस को पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह इंजेक्शन 22 अप्रैल को कविनगर जनपद गाजियाबाद के निवासी कोरोना मरीज को को अलॉट किया गया था। लेकिन 23 अप्रैल को मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद उन्होने यह इंजेक्शन 25000 रुपए में बेचना तय किया। जबकि इंजेक्शन की एमआरपी 2450 रुपए है।

इन आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने नर्सिंग स्टाफ अंकित शर्मा निवासी मल्लापुर थाना रोहटा, आबिर खाुन निवासी सिसौला कलां, गार्ड रहीश निवासी लखवाया, गौरव कुमार निवासी चरला, अमित कुमार निवासी बहादुरपुर, रोहित कुमार निवासी हजूराबाद गढ़ी, महेंद्र सिंह निवासी चीलक थाना शिकारपुर बुलंदशहर और अनिल कुमार निवासी उलेढ़ा थाना गुलावठी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी का कहना है कि रेमडेसिविर समेत किसी भी प्रकार की दवा की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags: Black marketing of Remedesvir injectionup news
Previous Post

धार्मिक मान्यतओं के साथ हो कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार, दें सहायता राशि

Next Post

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए युवक को पुलिस ने दबोचा, 54 सिलेंडर बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post
black marketing of oxygen

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए युवक को पुलिस ने दबोचा, 54 सिलेंडर बरामद

यह भी पढ़ें

AK Sharma

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें अपना वोट रूपी सहयोग : एके शर्मा

18/05/2024

इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइसेंस में दो सालों शुरू हो सकता है शिक्षण कार्य

14/03/2022
Temple Economy Model

सीएम योगी के प्रयासों के नाते घरेलू पर्यटकों की संख्या के लिहाज से यूपी नंबर वन

12/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version