• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लीकेज गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, परिवार के छह सदस्य घायल

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
cylinder explosion

LPG cylinder Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जनपद के आउटर थाना क्षेत्र बिधनू अंतर्गत एक मकान में खाना बनाते समय लीकेज गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद ब्लास्ट (blast in gas cylinder) हो गया। ब्लास्ट में घर की दीवारें व मकान क्षतिग्रस्त हो गया और वहां रहने वाले मासूम बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में किचन में खाना बनाने वाली महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

आग देख ग्रामीणों ने पानी डालकर काबू कर पुलिस व दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए राहत कार्य कराने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, बिधनू के न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र में स्थित सकरापुर गांव में खेती किसानी व राजमिस्त्री का काम करने वाले 60 वर्षीय भैया लाल प्रजापति परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी राधा, तीन बेटे विजय, अजय, संजय व दो बहू पुष्पा, सीमा के साथ पौत्री वैष्णवी हैं। बीती मंगलवार की रात इनकी बहू रसोई में खाना बना रही थी। तभी अचानक लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर बहू चीखने लगी।

आवाज सुनकर बड़ा बेटा विजय किचन में पहुंचा और लपटों में घिरी पत्नी को किसी तहर से खींचकर रसोई से बाहर निकाल लाया। यह देख जब तक परिवार के अन्य सदस्य रसोई में लगी आग बुझाते उससे पहले तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के तेज धमाके से तीन कमरों की दीवारें टूट गई। इस हादसे में मासूम बच्ची समेत छह लोग घायल हो गये। जबकि दूसरे कमरे में मौजूद छोटी बहू सीमा और बाहर खड़ी पत्नी राधा बच गई।

रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से 18 लोग घायल, एक गंभीर

धमाके की आवाज से आसपास के पड़ोसी व क्षेत्रीय ग्रामीण पहुंचे और सबमर्सिबल पंप चलाकर मकान में लगी आग पर काबू पाया। इस बीच कंट्रोल रूम की सूचना पर बिधनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भैयालाल, उनका मंझला बेटा अजय, छोटा बेटा संजय और सात वर्षीय पौत्री वैष्णवी, गंभीर हालत में झुलसी व घायल बहू पुष्पा को पास के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक सिलेंडर लीकेज से लगी आग व ब्लास्ट में घायल दम्पति राधा व विजय की हालत गंभीर बनी हुई है।

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से दो घर हुए धराशायी, 14 लोग घायल

बिधनू थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक मकान में सिलेंडर से लगी आग के बाद धमाका हुआ था। जिसमें सभी घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: accident newsblast in gas cylindercrime newskanpur newsup news
Previous Post

आम की सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 9 कुत्ते, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Next Post

UP Board: अंग्रेजी की परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर, 24 जिलों में रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post

UP Board: अंग्रेजी की परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर, 24 जिलों में रद्द

यह भी पढ़ें

Pawandeep

कोरोना की चपेट में आया रियलिटी शो इंडियन आइडल का टॉप कंटेस्टेंट

09/04/2021

राज्यसभा की दो सीटों के लिये उपचुनाव 24 अगस्त को

30/07/2020
PM Modi

सदियों का सपना साकार: राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी

10/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version