Main Sliderशिक्षा

इस राज्य में एनी स्मार्ट क्लास के जरिए नेत्रहीन बच्चों करेंगे पढ़ाई, पढ़ें पूरी खबर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में प्रदेश भर में 4,500 मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की है और इस दिशा में कार्य भी आरंभ हो चुका है।

मॉडल स्कूलों के विकास के साथ-साथ बेहतर शिक्षा के लिए अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। इसी के तहत स्कूलों में स्टेम लैब की स्थापना की जा रही है और अब झारखण्ड के कुछ जिलों में नेत्रहीन छात्रों के लिए मॉडल स्कूलों का शुभारम्भ किया गया है।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सेना ने भर्ती परीक्षा स्थगित की

राज्य सरकार ने एनी स्मार्ट क्लास के जरिये नेत्रहीन छात्रों को शिक्षित करने की दिशा में कार्य करना आरम्भ किया है। एनी स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र हिंदी, अंग्रेज़ी एवं अन्य भाषाओं को सीख सकेंगे।

राजधानी रांची में नेत्रहीन छात्रों के लिए एक स्कूल को मॉडल ब्लाइंड स्कूल में अपग्रेड किया गया था। इसके बाद गिरिडीह के अजीडीह में मॉडल ब्लाइंड स्कूल का उद्घाटन हुआ। यहां करीबन 50 नेत्रहीन बच्चों को स्मार्ट क्लास का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button