• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लिंकिट क्लाउड किचन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना, इस वजह से हुई ये बड़ी कार्रवाई

Writer D by Writer D
17/12/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Blinkit

Blinkit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में सेक्टर-62 में संचालित ब्लिंकिट (Blinkit ) के एक क्लाउड किचन (Cloud Kitchen) पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई 16 दिसंबर को अथॉरिटी के अफसरों की टीम की ओर से किए गए जांच के दौरान सामने आई खामियों के आधार पर की गई।

जांच के दौरान यह सामने आया कि क्लाउड किचन (Cloud Kitchen) का कचरा अनधिकृत कबाड़ियों को दिया जा रहा था, जो उसे शहर में अलग-अलग जगहों पर फेंक देते थे। इससे आसपास के इलाकों में बदबू, गंदगी और प्रदूषण बढ़ रहा था, जिससे स्थानीय लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा था। प्राधिकरण का सख्त आदेश है कि नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद क्लाउड किचन (Cloud Kitchen) में इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।

ब्लिंकिट क्लाउड किचन (Blinkit Cloud Kitchen) पर 5 लाख रुपये का जुर्माना

अथॉरिटी के अफसरों ने क्लाउड किचन (Cloud Kitchen) से करीब 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही किचन के आसपास कचरे का ढेर मिला। इन गंभीर कमियों को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने ब्लिंकिट क्लाउड किचन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि अगर आगे भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-76 की आम्रपाली सिलिकॉन मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया और लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। वहीं सेक्टर-42 स्थित आर-क्यूब मोनाड मॉल में भी जांच के दौरान करीब 80 किलो प्लास्टिक बरामद किया गया।

नोएडा प्राधिकरण के अफसरों ने कहा कि शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Tags: blinkitCloud Kitchen
Previous Post

हर न्याय पंचायत में बहुद्देशीय शिविर, कोई पात्र लाभार्थी ना छूटे: सीएम धामी

Next Post

इथियोपिया में डिनर के दौरान सिंगर्स ने गाया ‘वंदे मातरम’, खुशी में झूम उठे PM मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

आरक्षण पर संजय निषाद की दो टूक, बोले- ऊंचे पद वालों को अब छोड़ना चाहिए लाभ

31/08/2026
Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Next Post
PM Modi erupts in joy after hearing Vande Mataram in Ethiopia

इथियोपिया में डिनर के दौरान सिंगर्स ने गाया ‘वंदे मातरम’, खुशी में झूम उठे PM मोदी

यह भी पढ़ें

ममता जयकिशोर ने RLD में की वापसी, BJP सांसद पर लगाया यह आरोप

26/06/2021
election

कोई सरकार वास्तव में चुनाव सुधार नहीं चाहती

08/12/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने किया NCC ट्रेनिंग एकेडमी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

09/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version