• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

Writer D by Writer D
31/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
OP Rajbhar-Akhilesh

OP Rajbhar-Akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

ओपी राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अंकित बालियान हत्याकांड को जातीय मुद्दा बनाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया।

‘लाश पर जाति लिखकर राजनीति संवेदना नहीं’

ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में कहा, “अखिलेश जी, खबर पता चल गई ना? जिस अंकित बालियान की हत्या पर आप राजनीति करना चाहते थे, उसके हत्यारे वहीं पहुंच गए, जहां उनकी जगह थी।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि किसी बेटे की लाश पर उसकी जाति लिखकर राजनीति करना संवेदना नहीं, बल्कि सौदागरी है। राजभर ने कहा कि हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है और ऐसे मामलों को जाति या गोत्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

चुनाव से पहले जाट समाज की राजनीति का आरोप

राजभर ने अखिलेश यादव पर चुनावी राजनीति के तहत जाट समाज को साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ही अखिलेश यादव को जाट समाज की याद आई है।

उन्होंने कहा कि जनता एक तरफ विपक्ष की जातीय राजनीति को देख रही है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस और सरकार की कार्रवाई पर भी नजर रख रही है।

अंकित हत्याकांड के बाद आमने-सामने आए नेता

गौरतलब है कि शामली में 26 अगस्त को हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और यह हत्याकांड राजनीतिक बहस का मुद्दा भी बन गया।

अखिलेश यादव ने हत्याकांड और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए थे। अब दो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के रुख पर सवाल खड़े किए हैं।

फिलहाल इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज है। पुलिस कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों और हत्याकांड की पूरी तस्वीर जांच आगे बढ़ने के साथ ही और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Tags: akhilesh yadavOP Rajbhar
Previous Post

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

Next Post

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
CM Dhami

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Murder

वकील ने की भाई की हत्या, आरोपी अरेस्ट

20/12/2023
Neem आयुर्वेदिक औषधी

फेफड़ों में संक्रमण को रोकने में मददगार है नीम, होगा कोरोना का इलाज

01/03/2022
Raja Bhaiya-Bhanavi Singh

पुरुषों के नाम सुरक्षित… SIR में बेटियों का नाम कटने पर भड़कीं राजा भैया की पत्नी भानवी

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version