• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीस हजार रुपये की घूस लेते ब्लॉक का लेखाकार रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। सरीला ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी दफ्तर में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक को झांसी से आई एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते मंगलवार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

टीम ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रकली के पुत्र मनीष कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की है। लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सरीला ब्लॉक से चंद्रकुमारी राजपूत पिछले कार्यकाल में ब्लॉक प्रमुख रही है। ब्लॉक प्रमुख के दौरान का 11 माह 17 दिन के मानदेय भुगतान नहीं हुआ था। एक लाख रुपये के करीब भुगतान के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीष को लेकर मानदेय भुगतान के लिए ब्लॉक कार्यालय गई। जहां तैनात वरिष्ठ लिपिक पुत्तनलाल वर्मा द्वारा मानदेय के भुगतान के एवज में बीस हजार रुपये की मांग की गई।

पीड़ित रिश्वत देकर अपना भुगतान नहीं कराना चाहता था। वगैर रिश्वत मानदेय न मिलने के चलते पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र मनीष कुमार ने यूटा संघटन के प्रदेश संयोजक विक्रांत पटैरिया को मामले की जानकारी दी। इसके बाद विक्रांत पटेरिया द्वारा एंटी करप्शन झांसी को दी गई

जिसके बाद विकासखंड सरीला से एंटी करप्शन टीम झांसी द्वारा 20 हजार की रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ लिपिक पुत्तनलाल वर्मा को एंटी करप्शन की टीम प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने गिरफ्तार किया है।

एंटीकरप्शन टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रकुमारी के पुत्र मनीष कुमार ने शिकायत की है कि उनकी माता ब्लॉक प्रमुख रही हैं। जिनका एक वर्ष का मानदेय लगभग एक लाख रुपये बकाया है इसके भुगतान के लिए लिपिक पुत्तनलाल वर्मा ने पच्चीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की और बाद में बीस हजार रुपए में मामला तय हो गया।

मनीष कुमार की शिकायत पर मंगलवार को विकास खंड कार्यालय में लिपिक पुत्तनलाल वर्मा को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है और उनके विरुद्ध थाना जरिया में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। लिपिक को लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags: bribecrime newshanirpur newsHindi Samacharup news
Previous Post

अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Next Post

बैंक में पैसा निकालने गए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Next Post
Dead Bodies

बैंक में पैसा निकालने गए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

चना और मटर के पौधे में अंतर नहीं बता पाएंगी प्रियंका : अरुण सिंह

17/02/2021
Ram Navami

रामनवमी को लेकर अयोध्या नगर निगम की बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम

29/03/2025
CM Yogi

सीएम योगी ने मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती महंत सुरेश दास महाराज से की मुलाकात

02/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version