• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेस्टफीडिंग कराते समय आपके दूध से भी आता है खून, तो जाने इसकी वजह

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
breastfeeding

breastfeeding

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्‍तनपान कराना न्‍यू बोर्न बेबी के विकास के लिए सबसे आवश्‍यक खुराक होती है। इस वजह से बच्‍चा मानसिक और बौद्धिक तौर पर विकसित होता है। मां के दूध में बच्‍चें के विकास के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व होते है। परन्तु कभी कभी ऐसे मामले भी सामने आते हैं जब ब्रेस्ट मिल्क में कुछ असामान्यता नज़र आती है। ऐसी ही एक असामान्यता है ब्रेस्ट मिल्क में खून आना। ऐसा होने पर बहुत अधिक चिंता न करें।

यह सामान्य रूप से उन महिलाओं में पाया जाता है जो अपने पहले बच्चे को स्तनपान करवाती हैं। सामान्यत: ब्रेस्ट मिल्क में उपस्थित रक्त पर इतना ध्यान नहीं जाता क्योंकि यह बहुत ही कम मात्रा में आता है।

ऐसा देखा जाता है कि ब्रेस्ट मिल्क का रंग बदलता रहता है जैसे गुलाबी, नारंगी या भूरा। रंग में फर्क केवल तभी दिखता है जब आप दूध पम्प करती हैं या बच्चा दूध बाहर निकालता है। उस समय आप बहुत अधिक डर जाती हैं परन्तु घबराएं नहीं, यह बहुत आम बात है। यह बात बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने डॉक्टर से परामर्श करें कि ऐसी स्थिति में आप अपने बच्चे को स्तनपान करवा सकती हैं अथवा नहीं। अधिकांश मामलों में आप अपने बच्चे के स्तनपान को जारी रख सकती हैं। उचित इलाज से आप मूल कारण तक पहुँच कर उसे ठीक कर सकती हैं ताकि आपको आराम महसूस हो। आइए जानते है कि क्‍यूं ब्रेस्‍टमिल्‍क कराते समय खून निकलने लगता है।

निप्पल में दरारें आना

अक्सर जब आप अपने बच्चे को दूध पिलाती हैं, तो बार-बार चूसने के कारण इसमें दरारें पड़ जाती हैं। इस वजह से निप्‍पल्‍स में घाव हो जाते है। ऐसे में इस कारण से भी स्‍तनपान कराते समय निप्‍पल्‍स से खून निकलने लगता है।

इस वजह से महिलाओं को निप्‍पल्‍स में दर्द होता है जिसके कारण कई बार इनमें से खून भी आने लगता है।

रस्टी पाइप सिंड्रोम

रस्टी पाइप सिंड्रोम जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि रस्टी पाइप सिंड्रोम, रस्टी पाइप से आने वाले पानी के रंग के बदलने जैसा ही है। उसी प्रकार दूध का रंग भी भूरा या लाल हो जाता है। यह केवल तभी दिखाई देता है जब आप दूध पम्प करती हैं या बच्चा दूध निकालता है। यह केवल कुछ दिनों तक ही रहता है और पहले प्रसव के समय अक्सर यह समस्या देखी जाती है।

ब्रोकन या डेमेज्ड केपिलरीज़ (कोशिकाएं)

कभी कभी ब्रेस्ट में उपस्थित छोटी रक्त कोशिकाएं ख़राब हो जाते हैं या टूट जाती हैं। सामान्यत: यह तब होता है जब दूध की एक्स्प्रेसिंग की जाती हैं। एक्स्प्रेसिंग से तात्पर्य है बिना ब्रेस्टफीडिंग के पम्प द्वारा या हाथ की सहायता से दूध निकालना। अत: इस बात का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि दूध निकालते समय रक्त केशिकाओं को कोई नुकसान न पहुंचे।

इंट्राडक्टल पेपिलोमा

इंट्राडक्टल पेपिलोमा कई महिलाओं के दूध के कोशिकाओं की लाइनिंग में छोटा सा ट्यूमर हो जात है। इसके कारण ब्लीडिंग हो सकती है और यह प्रवाह ब्रेस्ट मिल्क में जाकर मिल जाता है। सामान्यत: आपके निप्पल के पीछे या उसके बगल में एक छोटी सी गांठ बन जाती है। ऐसी स्थिति होने पर डॉक्‍टर से जरुर मिले।

मस्तितिस

ये ब्रेस्टफीडिंग के दौरान होने वाला एक प्रकार का संक्रमण है। यह तब होता है जब बच्चा ठीक तरह से स्तन नहीं पकड़ता या बच्चा स्तनपान नहीं करता। ऐसे मामले में स्तनपान करवाते समय समय आपको खून मिला हुआ दूध दिख सकता है।

फिब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट

यह सामान्यत: 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में देखा जाता है। इसमें एक या दोनों ब्रेस्ट में गांठे बन जाती है। जिन महिलाओं ने 30 वर्ष की उम्र के बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है उनके ब्रेस्ट मिल्क में खून आ सकता है। अच्छा होगा कि आप डॉक्टर से परामर्श करें।

ब्रेस्‍ट कैंसर

अगर स्‍तनपान कराते समय कभी कभार आपके ब्रेस्‍ट से खून की कुछ कतरें देखने को मिल जाती है तो कोई बात नहीं है। यह थोड़ा सामान्‍य है। अगर आपको लगातार ब्रेस्‍ट मिल्‍क में खून निकलने की समस्‍या हो रही है तो एक बार जाकर डॉक्‍टर से जांच जरुर कराएं, ये ब्रेस्‍ट कैंसर का संकेत है।

पगेट्स डिज़ीज़

ब्रेस्ट या निप्पल में होने वाली पगेट्स डिज़ीज़ बहुत ही असामान्य स्थिति है जो केवल 2 प्रतिशत महिलाओं में ही देखने को मिलती है। इस प्रकार की स्थिति में ब्रेस्ट मिल्क में खून आता है। यह बहुत ही दुर्लभ स्थिति होती है। ब्रेस्ट मिल्क में खून आने के ये कई कारण हैं। यदि इसके कारण आपको कोई असुविधा हो तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: baby feedingblood comes while breast feedingbreastfeedingproblem facing during breastfeedingwomen Health
Previous Post

बैंक के शाखा प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

छोटे साइज ब्रेस्ट से है परेशान, इस पैक को लगाकर पाएं मनचाहा साइज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Breast

छोटे साइज ब्रेस्ट से है परेशान, इस पैक को लगाकर पाएं मनचाहा साइज

यह भी पढ़ें

gym

सिर्फ जिम जाने से कुछ नहीं होगा इन 5 चीज़ो का सेवन भी सेहत के लिए है जरूरी

26/08/2021
Himachal impressed by USDMA's technology-based system

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

30/04/2026
नवनीत सहगल

यूपी के गरीब परिवारों को जोड़ा जाएगा आयुष्मान/जन आरोग्य योजना से : सहगल

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version